विज्ञापन
This Article is From Aug 13, 2017

मिस्र: ट्रेन हादसे में मरने वालों की संख्या 44 पहुंची, लगभग 200 लोग घायल

मिस्र के मंत्रिमंडल ने कहा कि मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है और अंतिम आंकड़ा दोनों ट्रेनों का मलबा साफ किए जाने के बाद जारी किया जाएगा.

मिस्र: ट्रेन हादसे में मरने वालों की संख्या 44 पहुंची, लगभग 200 लोग घायल
काहिरा से अलेक्जेंड्रिया जा रही ट्रेन ने पोर्ट सईद की तरफ से आ रही ट्रेन को टक्कर मार दी. (फाइल फोटो)
  • मिस्र के मंत्रिमंडल ने कहा कि मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है
  • अंतिम आंकड़ा ट्रेनों के मलबे को साफ किए जाने के बाद जारी किया जाएगा
  • काहिरा-अलेक्जेंड्रिया ट्रेन के चालक ने पुलिस के आगे आत्मसमर्पण कर दिया
काहिरा: मिस्र के तटीय शहर अलेक्जेंड्रिया के पास शुक्रवार को हुए दो ट्रेनों की टक्कर में मरने वालों की संख्या बढ़कर 44 पहुंच गई है. हादसे में करीब 200 लोग घायल भी हुए हैं. मिस्र के मंत्रिमंडल ने कहा कि मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है और अंतिम आंकड़ा दोनों ट्रेनों का मलबा साफ किए जाने के बाद जारी किया जाएगा. मिस्र के रेल प्राधिकरण ने कहा कि हादसा उस समय हुआ जब अलेक्जेंड्रिया से काहिरा जा रही ट्रेन पोर्ट सिटी की ओर से आ रही एक ट्रेन से टकरा गई. 

यह भी पढ़ें : दिल दहला देने वाला Video: प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच फंसकर गंवाई जान

VIDEO: गोरखपुर में दो ट्रेनों की टक्कर, 12 लोगों की मौत​



ट्रेन ने चालक ने किया आत्मसमर्पण
स्थानीय मीडिया ने स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी के हवाले से कहा कि काहिरा-अलेक्जेंड्रिया ट्रेन के चालक ने पुलिस के आगे आत्मसमर्पण कर दिया. चालक को आगे की जांच के लिए अलेक्जेंड्रिया में अल-रामल पुलिस थाने भेज दिया गया है. मिस्र के अभियोजक-जनरल नबील सादिक ने जांच के आदेश दिए हैं. राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सीसी ने पीड़ितों के प्रति संवेदना जाहिर की है और सरकारी विभागों को मामले की जांच करने तथा घातक हादसे के कारणों का पता लगाने का आदेश दिया है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Egypt, Train Crash
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com