
मोनरोविया:
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) ने कहा कि पश्चिम अफ्रीका में इबोला से अब तक कम से कम 1350 लोगों की जान जा चुकी है। नवीनतम आंकड़े से पता चलता है कि लाइबेरिया में सबसे ज्यादा मौत हुई है। वहां पर कम से कम 576 लोगों की जान गई है।
संयुक्त राष्ट्र स्वास्थ्य एजेंसी ने यह भी आगाह किया है कि देशों में ईंधन, भोजन और बुनियादी आपूर्ति जैसी चीजों की कमी हो रही है।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं