(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- इटली के दक्षिणी द्वीप इस्चिया में सोमवार आया भूकंप.
- एक शख्स की मौत हो गई जबकि 25 घायल हो गए.
- भूकंप से कई इमारतें ध्वस्त हो गईं.
रोम:
भूकंप के झटकों से हिला इटली. इटली के दक्षिणी द्वीप इस्चिया में सोमवार आए भूकंप के झटके में एक शख्स की मौत हो गई जबकि 25 घायल हो गए. समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने इटली के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वोलकानोलॉजी एंड सेस्मोलॉजी (आईएनजीवी) के हवाले से बताया कि भूकंप के झटके स्थानीय समयानुसार 8.57 बजे महसूस किए गए. रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.6 रही.
यह भी पढे़ें : उत्तरी इटली में भीषण तूफान ने मचाई तबाही, तीन लोगों की मौत
भूकंप से कई इमारतें ध्वस्त हो गईं, जिसमें एक गिरजाघर भी शामिल है. इमारत का मलबा ढहने से एक महिला की मौत हो गई.
VIDEO : भूकंप के दौरान एवरेस्ट बेस कैंप पर था NDTV, देखें खास रिपोर्ट
इटली के टीवी ला7 ने कासामिसिओला के उपमहापौर के हवाले से बताया कि सात लोग लापता हैं. राहत एवं बचाव कार्य जारी है.(इनपुट आईएएनएस से)
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Italy Earthquake