विज्ञापन

दुबई में टूरिस्ट लाओ और 80 हजार का डिस्काउंट पाओ! होटल, खाना और टिकट, सब ऑफर में शामिल

Dubai Tourism: आखिर दुबई में यह ऑफर किसको मिलेगा, कबतक यह ऑफर दिया जाएगा, यहां सब जानिए.

दुबई में टूरिस्ट लाओ और 80 हजार का डिस्काउंट पाओ! होटल, खाना और टिकट, सब ऑफर में शामिल
Dubai Tourism: दुबई में टूरिस्ट लाओ और 80 हजार का डिस्काउंट पाओ (फोटो- AFP)

UAE का सबसे बड़ा शहर दुबई अपने यहां रहने वाले लोगों को 3000 दिरहम से ज्यादा का डिस्काउंट और खास ऑफर दे रहा है, शर्त बस इतनी है कि उन्हें अपने दोस्तों और परिवार के लोगों को दुबई घूमने के लिए बुलाना होगा. भारतीय करेंसी में यह रकम 80 हजार रुपए के आसपास बैठती है. न्यूज एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार दुबई के मीडिया ऑफिस ने बुधवार, 22 जुलाई को यह जानकारी दी. यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है, जब कई महीनों से चल रहे युद्ध की वजह से दुबई में टूरिज्म से जुड़े कारोबार को बड़ा नुकसान हुआ है.

दुबई के मीडिया ऑफिस ने X पर पोस्ट करके कहा, "दुबई डिपार्टमेंट ऑफ इकॉनमी एंड टूरिज्म ने 'ए दुबई इनवाइट' नाम का नया कार्यक्रम शुरू किया है. इसके तहत यहां रहने वाले लोग अपने दोस्तों और परिवार को दुबई बुलाकर शहर के ब्रांड एंबेसडर बन सकते हैं." 

कैसे- क्या करना होगा?

यह ऑफर अक्टूबर के आखिर तक चलेगा. बता दें कि UAE में गर्मियों का मौसम आमतौर पर टूरिज्म के लिहाज के लिए कमजोर समय माना जाता है. यह ज्यादातर रेगिस्तान वाला देश है, जहां तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. उपर से जंग को देखकर भी टूरिस्ट नहीं आ रहे हैं. ऐसे में दुबई सरकार यह ऑफर लाई है. सरकारी वेबसाइट के मुताबिक, जो लोग 20 जुलाई से 31 अक्टूबर के बीच अपने दोस्तों या परिवार को दुबई बुलाएंगे, उन्हें 3,000 दिरहम (करीब 80 हजार रुपए) से ज्यादा के फायदे मिलेंगे. इसमें होटल में ठहरने की सुविधा, रेस्टोरेंट में खाने के ऑफर, घूमने की जगहों के टिकट और कई दूसरी सुविधाएं शामिल हैं.

दुबई में रहने वाले लोग वेबसाइट पर उन लोगों का नाम दर्ज कर सकते हैं, जिन्हें वे बुलाना चाहते हैं. इसके बाद मेहमान इन सभी फायदों का लाभ उठा सकेंगे.

बता दें कि हर साल करीब 1 करोड़ 95 लाख टूरिस्ट दुबई घूमने आते हैं. इसी वजह से यह पश्चिम एशिया के सबसे बड़े टूरिस्ट साइट्स में गिना जाता है. लंबे समय से दुबई दुनिया के अमीर और मशहूर लोगों की पसंदीदा जगह रहा है. भले अमेरिका और ईरान के बीच नई जंग (पिछले 2 हफ्तों से) में अब तक UAE पर हमला नहीं हुआ है, लेकिन फरवरी में शुरू हुए युद्ध ने पूरे खाड़ी क्षेत्र की सुरक्षित जगह वाली इमेज को नुकसान पहुंचाया. 

इससे पहले UAE पर ईरान ने हमला किया था. मिसाइलों और ड्रोन हमलों का सबसे ज्यादा असर इसपर पड़ा. इन हमलों में पाम इलाके के होटल, मशहूर बुर्ज अल अरब रिसॉर्ट और कई दूसरी जगहें निशाना बनीं. इसके बाद सर्दियों के टूरिज्म सीजन में कई पर्यटक वहां से चले गए.

यह भी पढ़ें: जिस घर में 137 साल पहले हिटलर पैदा हुआ, उसी में आज से खुला पुलिस स्टेशन- PHOTOS

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dubai, Dubai Tour, Dubai Tourism
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com