Study in Dubai: विदेश में पढ़ाई का सपना देखने वाले भारतीय छात्र दुबई का विकल्प भी देख सकते हैं. यहां दुनिया की कई प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटीज के कैंपस मौजूद हैं, जहां बिजनेस, इंजीनियरिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, आईटी, हेल्थ साइंस, मीडिया और डिजाइन समेत कई विषयों में पढ़ाई की जा सकती है. अगर आप दुबई में उच्च शिक्षा हासिल करना चाहते हैं, तो जानें आवेदन प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज, स्टूडेंट वीजा और यहां की प्रमुख यूनिवर्सिटीज की लिस्ट.
दुबई में एडमिशन के लिए कैसे करते हैं आवेदन
दुबई में पढ़ाई के लिए भारत की तरह कोई कॉमन एडमिशन पोर्टल नहीं है. हर यूनिवर्सिटी अपनी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन स्वीकार करती है. छात्रों को अपनी पसंद की यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होता है.
आवेदन की प्रक्रिया ये होती है-
- सबसे पहले अपने पसंद का कोर्स और यूनिवर्सिटी चुनें.
- यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करें.
- जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
- आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) जमा करें.
- चयन होने पर ऑफर लेटर स्वीकार करें और निर्धारित फीस जमा करें.
- संबंधित विश्वविद्यालय स्टूडेंट वीजा की प्रक्रिया शुरू करता है.
आवेदन के लिए किन दस्तावेजों की जरूरत होती है
दस्तावेजों की सूची यूनिवर्सिटी और कोर्स के अनुसार अलग-अलग हो सकती है, लेकिन आमतौर पर निम्नलिखित दस्तावेज मांगे जाते हैं-
- 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
- स्नातक की डिग्री (यदि पोस्टग्रेजुएट कोर्स के लिए आवेदन कर रहे हैं)
- वैध पासपोर्ट
- पासपोर्ट साइज फोटो
- Statement of Purpose (SOP)
- Recommendation Letter (कुछ कोर्स में)
- अंग्रेजी भाषा दक्षता का प्रमाण (IELTS, TOEFL या अन्य स्वीकार्य टेस्ट स्कोर), यदि संबंधित यूनिवर्सिटी की शर्त हो
- वित्तीय दस्तावेज, यदि आवश्यक हों
स्टूडेंट वीजा कैसे मिलता है
दुबई में पढ़ाई के लिए अंतरराष्ट्रीय छात्रों को स्टूडेंट रेजिडेंस वीजा की आवश्यकता होती है. अधिकांश मामलों में संबंधित विश्वविद्यालय या उसका अधिकृत प्रतिनिधि वीजा प्रक्रिया पूरी कराता है. वीजा जारी होने के बाद छात्र दुबई में पढ़ाई शुरू कर सकते हैं.
दुबई के टॉप कॉलेज और यूनिवर्सिटीज
- University of Dubai
- American University in Dubai (AUD)
- University of Birmingham Dubai
- Heriot-Watt University Dubai
- University of Wollongong in Dubai
- Middlesex University Dubai
- BITS Pilani Dubai Campus
- Rochester Institute of Technology (RIT) Dubai
- Canadian University Dubai
- Curtin University Dubai
- Amity University Dubai
साल में कब मिलता है एडमिशन
दुबई की अधिकांश यूनिवर्सिटियों में सितंबर मुख्य प्रवेश सत्र होता है. इसके अलावा कई संस्थान जनवरी में भी एडमिशन देते हैं. कुछ विश्वविद्यालय सीमित कोर्स में मई या समर इंटेक भी ऑफर करते हैं. इसके लिए संबंधित यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट चेक करें.
GATE 2027 के लिए 14 अगस्त से रजिस्ट्रेशन, ये जरूरी डॉक्यूमेंट्स अभी से रखें तैयार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं