दुबई में अपने एक सहकर्मी का उत्पीड़न करने और उसकी हत्या करने के मामले में एक भारतीय नागरिक को मृत्युदंड सुनाया गया जबकि 11 अन्य भारतीयों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
दुबई:
दुबई में अपने एक सहकर्मी का उत्पीड़न करने और उसकी हत्या करने के मामले में एक भारतीय नागरिक को मृत्युदंड सुनाया गया है जबकि 11 अन्य भारतीयों को उम्रकैद की सजा सुनायी गई है। पंजाब के मेजर सिंह को मृत्युदंड जबकि 11 अन्य को उम्रकैद की सजा सुनायी गयी। इन सभी को एक भारतीय सहकर्मी की हत्या का दोषी पाया गया था। वर्ष 2009 में शराब पीने के बाद आपसी झगड़े में उसकी हत्या कर दी गयी थी। इस मामले में एक पाकिस्तानी को भी उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। जिस व्यक्ति की हत्या की गयी थी उसकी पहचान उजागर नहीं हुई है। हालांकि वह केरल का रहने वाला था। दुबई के एक होटलमालिक एस पी सिंह ओबरॉय ने कहा, इस मामले में मेजर सिंह को मृत्युदंड और शेष लड़कों - 11 भारतीय एवं एक पाकिस्तानी को उम्र कैद की सजा सुनायी गयी है। ओबरॉय भातरीयों की ओर से मुकदमा लड़ रहे हैं। जिन्हें उम्रकैद की सजा सुनायी गयी है उनमें सुखजीत सिंह, राकेश कुमार, सुखविंदर सिंह, सुरजीत सिंह, मंजीत सिंह, राशपाल सिंह, बलविंदर सिंह, अमरजीत सिंह, सुरिंदर सिंह, बलविंदर सिंह, सरभजीत सिंह और पाकिस्तानी नागरिक मोहम्मद रफात शामिल हैं।