विज्ञापन
This Article is From Jul 18, 2019

पार्टी में जेब्रा की हुई कमी, तो दो गधों पर कर दिया ब्लैक एंड व्हाइट पेंट, Video देख लोगों ने कहा - शर्मनाक!

इस रिसेप्शन में शामिल हुए शख्स ने दो गधों को पार्क में चलते और घास खाते हुए देखा. जैसे ही उसे पता लगा कि ये जेब्रा नहीं बल्कि गधे हैं तो उसने इस शर्मनाक हरकत के बारे में एनिमल राइट्स एक्टिविस्ट (Animal Right Activist) को रिपोर्ट किया. 

Also Read in
पार्टी में जेब्रा की हुई कमी, तो दो गधों पर कर दिया ब्लैक एंड व्हाइट पेंट, Video देख लोगों ने कहा - शर्मनाक!
गधों को किया जेब्रा की तरह पेंट और फिर...
स्पेन:

सफारी थीम शादी रिसेप्शन के लिए दो गधों को जेब्रा जैसा पेंट कर दिया गया. मामला एक स्पैनिश बीच टाउन का है, जहां दो गधों को ब्लैक और व्हाइट पेंट किया गया ताकि वो जेब्रा की तरह लग सकें. सोशल मीडिया पर इनकी तस्वीर आते ही वायरल हो गई. 

डेली मेल के मुताबिक, इस रिसेप्शन में शामिल हुए शख्स ने दो गधों को पार्क में चलते और घास खाते हुए देखा. जैसे ही उसे पता लगा कि ये जेब्रा नहीं बल्कि गधे हैं तो उसने इस शर्मनाक हरकत के बारे में एनिमल राइट्स एक्टिविस्ट (Animal Right Activist) को रिपोर्ट किया. 

इस शख्स ने फेसबुक पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "गधों का अस्तित्व खतरे में है, इस तरह इनका शोषण किया जा रहा है." 

इस पोस्ट को देखने के बाद लोगों ने इस हरकत को शर्मनाक बताया. सोशल मीडिया पर डाली गई तस्वीरों और वीडियो को देखने के बाद लोगों ने कमेंट कर कहा कि, "गधों को जेब्रा दिखाने वाला ऐसा काम वाकई में अपमानपूर्ण है."

वहीं, एंडालुसिया इन्फॉरेशन ( Andalucia Informacion) के मुताबिक केस दर्ज कर लिया गया है और इसकी जांच की जा रही है.

आपको बता दें, ऐसा पहली बार नही है जब को गधों को जेब्रा दिखाने के लिए पेंट किया गया हो. इससे पहले इजिप्ट के चिड़ियाघर में इसी तरह का मामला सामने आया था. 

डोनाल्ड ट्रंप से मिलीं नोबेल विजेता नादिया मुराद, मिलते ही ट्रंप ने पूछा - आपको नोबल पुरस्कार क्यों मिला?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Safari Theme Party, Donkey, Donkey Painted Zebra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com