विज्ञापन
This Article is From Oct 01, 2017

ट्रंप का चीन दौरा ‘सबसे महत्वपूर्ण द्विपक्षीय कार्यक्रम’ : चीनी राष्‍ट्रपति शी चिनफिंग

उत्तर कोरिया को लेकर चल रहे संकट के बीच शी ने अमेरिकी विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन से मुलाकात की.

Also Read in
ट्रंप का चीन दौरा ‘सबसे महत्वपूर्ण द्विपक्षीय कार्यक्रम’ : चीनी राष्‍ट्रपति शी चिनफिंग
डोनाल्‍ड ट्रंप के साथ शी चिनफिंग (फाइल फोटो)
बीजिंग: चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने शनिवार को कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नवंबर में होने वाला चीन दौरा ‘सबसे महत्वपूर्ण द्विपक्षीय कार्यक्रम’ है. उत्तर कोरिया को लेकर चल रहे संकट के बीच शी ने अमेरिकी विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन से मुलाकात की. सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार टिलरसन ने कहा, ‘‘ट्रंप का दौरा चीन-अमेरिका संबंधों के विकास के लिए बड़ा अवसर होगा.’’

चीनी राष्ट्रपति ने कहा कि दोनों पक्षों को इस दौरे को ‘सफल और खास’ बनाने के लिए मिलकर काम करना चाहिए. शी ने चीन-अमेरिका संबंधों को ‘आमतौर पर स्थिर’ करार दिया और कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप के साथ ठोस संवाद कायम किया है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Xi Jinping
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com