विज्ञापन

ट्रंप और पोप की जुबानी जंग नए लेवल पर पहुंची, अब देखिए क्या कह दिया

President Donald Trump vs Pope Leo XIV: दुनिया की सबसे ताकतवर सेना के नेता (ट्रंप) और 1.4 अरब कैथोलिक लोगों के प्रमुख (पोप लियो) के बीच यह बड़ा टकराव अभी रुकता हुआ नहीं दिख रहा है.

ट्रंप और पोप की जुबानी जंग नए लेवल पर पहुंची, अब देखिए क्या कह दिया
Donald Trump vs Pope Leo XIV: पोप लियो से क्यों उलझे डोनाल्ड ट्रंप
  • पोप लियो चौदहवें ने बिना नाम लिए तानाशाह नेताओं पर हमला किया जो युद्ध के लिए अरबों रुपये खर्च करते हैं
  • पोप ने धार्मिक नाम पर हिंसा को सही ठहराने वाले विश्व नेताओं की आलोचना करते हुए युद्ध का विरोध किया है
  • ट्रंप कहां पीछे रहने वाले, उन्होंने पोप का नाम लेकर कहा है कि उन्हें इस “खतरनाक दुनिया” की सच्चाई समझनी चाहिए
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Donald Trump vs Pope Leo XIV Feud: दुनिया की सबसे ताकतवर सेना के नेता यानी डोनाल्ड ट्रंप और 1.4 अरब कैथोलिक लोगों के सबसे बड़े धार्मिक गुरु यानी पोप लियो चौदहवें के बीच जुबानी जंग जारी है. पोप ने एक बार फिर बिना नाम लिए डोनाल्ड ट्रंप पर बड़ा निशाना साधा है. पोप लियो चौदहवें ने कहा है कि दुनिया “कुछ तानाशाह लोगों” द्वारा बर्बाद की जा रही है, जो युद्ध पर अरबों रुपये खर्च करते हैं. उनकी यह बात अमेरिका- ईरान जंग को लेकर ट्रंप के साथ लगभग एक हफ्ते से चल रहे उनके विवाद को और बढ़ाने वाली मानी जा रही है. वहीं ट्रंप भी कहां पीछे रहने वाले, उन्होंने पोप का नाम लेकर कहा है कि उन्हें इस “खतरनाक दुनिया” की सच्चाई समझनी चाहिए.

पोप ने अब क्या कहा है?

पहले अमेरिका में जन्मे पोप ने डोनाल्ड ट्रंप का नाम सीधे नहीं लिया, लेकिन गुरुवार को कैमरून में अपने भाषण में उन्होंने उन विश्व नेताओं की आलोचना की, जो दूसरे देशों के खिलाफ हिंसा को सही ठहराने के लिए धर्म का सहारा लेते हैं. उनकी यह बात तब आई जब अमेरिका के बिशप्स (धार्मिक नेता) ने कैथोलिक चर्च के प्रमुख (पोप) का खुलकर समर्थन किया है. पोप लियो चौदहवें कई दिनों से ट्रंप के निशाने पर हैं, क्योंकि उन्होंने ईरान के खिलाफ युद्ध का विरोध किया था.

बामेंडा शहर के सेंट जोसेफ कैथेड्रल में लोगों को संबोधित करते हुए लियो ने कहा, “उन लोगों पर दुख है, जो अपने सैन्य, आर्थिक और राजनीतिक फायदे के लिए धर्म और भगवान के नाम का गलत इस्तेमाल करते हैं, और पवित्र चीजों को अंधेरे और गंदगी में घसीटते हैं.”

उन्होंने कहा, “वे इस बात को नजरअंदाज करते हैं कि अरबों रुपये लोगों को मारने और तबाही मचाने पर खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन इलाज, शिक्षा और सुधार के लिए जरूरी संसाधन कहीं नहीं मिलते... दुनिया कुछ तानाशाहों द्वारा बर्बाद की जा रही है, लेकिन बहुत सारे अच्छे और मदद करने वाले भाई-बहनों की वजह से यह अभी भी जुड़ी हुई है.”

पोप इस समय अफ्रीका के 11 दिन के दौरे पर हैं.

पोप को सीख दे रहे ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि पोप लियो चौदहवें दुनिया के मुद्दों पर जो चाहें कह सकते हैं, लेकिन उन्हें इस “खतरनाक दुनिया” की सच्चाई समझनी चाहिए. ट्रंप ने पत्रकारों से बात करते हुए पोप को लेकर पहले के मुकाबले थोड़ी नरमी से बात की, लेकिन फिर भी ईरान के युद्ध पर उन्हें समझाने की कोशिश की.

राष्ट्रपति ने कहा, “पोप को समझना होगा कि ईरान ने पिछले कुछ महीनों में 42,000 से ज्यादा लोगों को मार दिया है. वे पूरी तरह से निहत्थे प्रदर्शनकारी थे. पोप को यह समझना चाहिए. यह असली दुनिया है, यह खतरनाक दुनिया है.”ट्रंप ने हाल के दिनों में पोप को “कमजोर” और “गलत” कहा था. अब उन्होंने कहा कि वे पोप से “लड़ाई” नहीं कर रहे हैं और उनके खिलाफ “कुछ भी नहीं” है.

यह भी पढ़ें: ट्रंप के लिए पोप और धर्म से उलझना ईरान जंग से भी बड़ी गलती क्यों हो सकती है?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com