विज्ञापन

ट्रंप ने फिर की PM मोदी की तारीफ, कहां- "अच्‍छा काम कर रहे"

अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ की और दोनों के बीच सीजफायर समेत द्विपक्षीय संबंधों पर सकारात्मक बातचीत हुई. साथ ही ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान के साथ सीजफायर डील होती है, तो वे पाकिस्तान का दौरा कर सकते हैं.

ट्रंप ने फिर की PM मोदी की तारीफ, कहां- "अच्‍छा काम कर रहे"
  • अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ फोन पर हुई बातचीत को सकारात्मक और दोस्ताना बताया
  • ट्रंप ने बताया कि बातचीत में इजरायल और लेबनान के बीच सीजफायर मुद्दे पर भी चर्चा हुई
  • ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान के साथ सीजफायर डील होती है, तो वे कई वर्षों बाद पाकिस्तान का दौरा कर सकते हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
वाशिंगटन:

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है. ईरान से जारी युद्ध के बीच हुए सीजफायर के दौरान इस बातचीत को काफी अहम माना जा रहा है. राष्‍ट्रपति ट्रंप और पीएम मोदी के बीच फोन पर बातचीत हुई. इस बातचीत को लेकर राष्‍ट्रपति ट्रंप ने बताया कि पीएम मोदी से उनकी अच्छी बातचीत रही और प्रधानमंत्री ने इजरायल और लेबनान के बीच सीजफायर के मुद्दे पर भी चर्चा हुई.

ट्रंप मेरे अच्‍छे दोस्‍त

राष्‍ट्रपति ट्रंप ने मंगलवार को दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत का जिक्र कर रहे थे. ट्रंप ने लास वेगास में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, "मेरी उनसे बहुत अच्छी बातचीत हुई. वह मेरे अच्‍छे मित्र हैं और बहुत अच्‍छे इंसान हैं. हमारी बहुत अच्छी बातचीत हुई." ट्रंप ने मंगलवार को मोदी को फोन करके द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की और पश्चिम एशिया की स्थिति पर अपने विचार साझा किए, जहां अमेरिका और इज़राइल ने ईरान के खिलाफ युद्ध छेड़ रखा है.

...तो पाकिस्‍तान जाएंगे ट्रंप

राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ बातचीत को लेकर कहा, "मेरी उनसे बहुत अच्छी बात हुई. वह बहुत अच्छा कर रहे हैं." अमेरिकी राष्ट्रपति ने दोनों नेताओं के बीच हुई इस बातचीत को पॉजिटिव बताया. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ने जानकारी दी है कि अगर ईरान के साथ सीजफायर को लेकर कोई डील होती है, तो वह पाकिस्तान जा सकते हैं. ऐसा कई सालों के बाद होगा कि अमेरिका का कोई राष्ट्रपति पाकिस्तान के दौरे पर जाएगा. सुरक्षा कारणों की वजह से कई सालों से अमेरिका का कोई राष्ट्रपति पाकिस्तान नहीं गया है. व्हाइट हाउस के रिपोर्टरों के साथ बातचीत में ट्रंप ने कहा कि अगर चल रही डिप्लोमेसी से जुड़ी कोई डील फाइनल होती है, तो वह पाकिस्तान जा सकते हैं. उन्होंने कहा, "मैं पाकिस्तान जाऊंगा. अगर इस्लामाबाद में डील साइन होती है, तो मैं शायद जाऊंगा. वे लोग मुझे चाहते हैं. पाकिस्तान बहुत अच्छा रहा है."

ये भी पढ़ें :- पाकिस्तान जाने को तैयार ट्रंप ने देखा फ्री में तेल पाने का सपना, ईरान ने ऊंट वाली कहावत से किया पलटवार

अमेरिका मिडिल ईस्ट में कई डिप्लोमैटिक रास्ते आगे बढ़ा

ट्रंप की यह बात ऐसे समय में आई है जब अमेरिका मिडिल ईस्ट में कई डिप्लोमैटिक रास्ते आगे बढ़ा रहा है, जिसमें ईरान के साथ बातचीत और इजरायल-लेबनान सीमा पर दुश्मनी रोकने की कोशिशें शामिल हैं. हिजबुल्लाह के बारे में ट्रंप ने कहा कि उन्हें सीजफायर का पालन करने की उम्मीद है. उन्होंने कहा कि इसका मकसद हिंसा कम करना है. हम बहुत सारे बम नहीं गिराएंगे, हम देखेंगे कि क्या हम लेबनान और इजरायल के बीच शांति बना सकते हैं.


ये भी पढ़ें :- अमेरिका-ईरान के बीच सुलह अब दूर नहीं, परमाणु विवाद पर 'पीस फॉर्मूला' तैयार! जानें क्या निकला रास्ता?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com