- जेलेंस्की और ट्रंप के बीच 6 महीने बाद हुई मुलाकात में बहुत कुछ बदल गया था, संबंधों में साफ सुधार देखा गया.
- अगस्त की बैठक में जेलेंस्की ने स्मार्ट काले सूट में आकर ट्रंप को खुश किया. दोनों के बीच अच्छी बातचीत हुई.
- जेलेंस्की ने अमेरिकी मेजबानों का बार-बार धन्यवाद किया और ट्रंप की पत्नी के लिए अपनी पत्नी का पत्र सौंपा.
देशों का भाग्य शायद ही कभी पहनावे की पसंद से तय हुआ हो. लेकिन सोमवार, 18 अगस्त को जब यूक्रेनी राष्ट्रपति व्लोडिमिर जेलेंस्की अपने अमेरिकी समकक्ष डोनाल्ड ट्रंप से मिल रहे थे तो निश्चित रूप से उम्मीद कर रहे थे कि उनकी फैशन कूटनीति ट्रंप को रास आए, जो बवाल आज से 6 महीने पहले हुआ था वो वापस न हो, ट्रंप खुश रहें और रूस-यूक्रेन शांति वार्ता के रास्ते पर बने रहे.
28 फरवरी 2025 और 18 अगस्त 2025… सूट ही नहीं, 6 महीने के अंतराल पर ट्रंप और जेलेंस्की के बीच हुई इन दो मुलाकातों में बहुत कुछ बदल गया था. दोनों की बॉडी लैंग्वेज बदल गई थी. 6 महीने पहले व्हाइट हाउस के अंदर दोनों की तू-तू मैं-मैं पूरी दुनिया ने देखा था, आज दोनों कहीं नजदीक और एक दूसरे के साथ (सेम पेज पर) नजर आ रहे थे.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit | बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब

यूक्रेन में सवाल जिंदगी और मौत का चल रहा है. व्हाइट हाउस में जेलेंस्की अपने साथ तमाम बड़े यूरोपीय देशों के नेताओं को लेकर आए थे. सबकी ट्रंप के साथ बैठक होनी थी ताकि जंग रोकने पर बात की जा सके. लेकिन इन सभी अहम बातों के बावजूद, व्हाइट हाउस प्रेस कोर के बीच ज्यादातर अटकलें इस बात को लेकर थीं कि क्या जेलेंस्की इसबार सूट पहनेंगे. फरवरी में, यूक्रेन के युद्धकालीन नेता जब ओवल ऑफिस गए थे तो एक दक्षिणपंथी अमेरिकी रिपोर्टर ने बिजनेस सूट के बजाय सैन्य शैली की पोशाक (मिलिट्री ड्रेस) पहनने के लिए उनका मजाक उड़ाया था.
लगा की बस एक इंसान के ड्रेसिंग सेंस का मजाक उड़ाया गया है. लेकिन इसने कुछ मिनट बाद एक आश्चर्यजनक विस्फोट का माहौल तैयार कर दिया था. तब ट्रंप और अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने रूस के आक्रमण के खिलाफ अमेरिकी समर्थन के लिए "आभारी" नहीं होने के लिए जेलेंस्की को डांटना शुरू कर दिया था. पूरी दुनिया उस मंजर को देख रही थी. एक संप्रभू राष्ट्र, जो अमेरिका का मित्र समझा जाता था, उसके राष्ट्रपति को सरेआम डांटा गया.
लेकिन 6 महीने बाद मौसम जरा सा नहीं, बहुत हद तक बदल गया था.
18 अगस्त को व्हाइट हाउस में जेलेंस्की अपने स्मार्ट काली जैकेट और कॉलर वाली काली शर्ट पहनकर पहुंचे थे और 79 साल के ट्रंप ने उनकी तारीफ में बोल उठे, "मैं इस पर विश्वास नहीं कर सकता, मुझे यह बहुत प्यारा लगा!".
जेलेंस्की भई राष्ट्रपति बनने से पहले टेलीविजन के कॉमेडी स्टार थे. उन्होंने भी ट्रंप को जवाब दिया, "मेरे पास सबसे अच्छा यही है."

इस बार जेलेंस्की के सूट ने उस पत्रकार को भी तारीफ करने पर मजबूर कर दिया जिसने फरवरी में उनका मजाक उड़ाया था. रियल अमेरिका वॉयस के रिपोर्टर ब्रायन ग्लेन ने कहा, "राष्ट्रपति जेलेंस्की, आप इस सूट में शानदार लग रहे हैं!" ट्रंप ने भी इसमें शामिल होते हुए कहा, "मैंने भी यही कहा है" - और जेलेंस्की से कहा कि "यही वह व्यक्ति है जिसने पिछली बार आप पर हमला किया था."
अब बारी थी जेलेंस्की के जवाब देने की. उन्होंने कहा, "मुझे याद है.. आपने (पत्रकार) वही सूट पहना है जो छह महीने पहले पहना था".
जेलेंस्की की जुबान पर थैंक्यू
फरवरी में ओवल ऑफिस की अपनी कड़वी यात्रा को देखते हुए, यूक्रेनी राष्ट्रपति ने इस बार अपने अमेरिकी मेजबानों को आकर्षित करने के लिए काफी हद तक प्रयास किया - जिसमें बैठक के पहले कुछ मिनटों के भीतर ही छह बार "थैंक्यू" कहना भी शामिल था. पिछली बार जब वह व्हाइट हाउस में थे, जेलेंस्की को उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने यह कहकर डांटा था कि वो तो अमेरिकी समर्थन की कद्र नहीं करते हैं.

जेलेंस्की ने इस बार बैठक के दौरान पारिवारिक संबंध बनाने की भी कोशिश की, ट्रंप को यूक्रेनी प्रथम महिला (अपनी पत्नी) ओलेना जेलेंस्का का एक लेटर सौंपा जो अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप (ट्रंप की पत्नी) के नाम लिखा गया था.
यूरोपीय नेताओं ने भी इस बहुपक्षीय बैठक से पहले ट्रंप को खुश करने की कोशिश की और उन्हें मेज पर लाने में उनके काम के लिए उनकी प्रशंसा की. नाटो प्रमुख मार्क रूटे ने कहा, "मैं वास्तव में आपके नेतृत्व के लिए आपको धन्यवाद देना चाहता हूं." वहीं इटली की प्रधान मंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने कहा कि पहले ऐसा कोई संकेत नहीं था कि रूस शांति की ओर बढ़ना चाहता है, लेकिन ट्रंप की बदौलत कुछ बदल गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं