- डील के लिए नहीं मिलेगा और वक्त
- ट्रंप सरकार ने जारी किया था आदेश
- माइक्रोसॉफ्ट और बाइटडांस के बीच होगी डील!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने चीन की टिकटॉक (TikTok) के लिए उसके अमेरिकी परिचालन को बंद करने या उसे किसी अमेरिकी कंपनी को बेचने की अंतिम तिथि 15 सितंबर से आगे खिसकाने से बृहस्पतिवार को मना कर दिया. ट्रंप ने पिछले महीने एक कार्यकारी आदेश जारी कर चीनी कंपनी के सामने अपने अमेरिकी परिचालन का मालिकाना हक बदलकर स्थानीय कंपनी को देने या बंद करने के लिए 15 सितंबर तक का वक्त दिया था.
टिकटॉक पर चीन की इंटरनेट कंपनी बाइटडांस का मालिकाना हक है. टिकटॉक छोटे वीडियो साझा करने वाली सोशल मीडिया ऐप है. माइक्रोसॉफ्ट और बाइटडांस के बीच टिकटॉक को खरीदने की बातचीत चल रही है. ट्रंप ने बृहस्पतिवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं अंतिम तिथि आगे नहीं बढ़ा रहा हूं. यह 15 सितंबर है. टिकटॉक के लिए आखिरी तारीख में कोई विस्तार नहीं होगा.''
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
टेक्सास : ट्रंप के समर्थन में चल रहा बोट प्रचार अभियान मुश्किल में फंसा, कई नावें पानी में डूबीं
एक सवाल के जवाब में ट्रंप ने कहा, ‘‘ हम देखेंगे कि क्या होता है, या तो यह बंद होगी या वे इसे बेचेंगे.'' भारत टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाने वाला पहला देश है. उसने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताते हुए 100 से अधिक और चीनी ऐप को प्रतिबंध किया है.
VIDEO: 31 दिसंबर 2020 तक H1-B वीजा पर पाबंदी जारी
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं