विज्ञापन
This Article is From Jan 15, 2018

अपने ऊपर लगे आरोपों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप बोले, ‘मैं नस्लवादी नहीं हूं’

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ देशों के प्रवासियों के खिलाफ दिए कथित आपत्तिजनक बयान के बाद उत्पन्न विवाद को खत्म करने की मांग करते हुए कहा कि वह नस्लवादी नहीं हैं.

अपने ऊपर लगे आरोपों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप बोले, ‘मैं नस्लवादी नहीं हूं’
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)
  • अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप बोले, ‘मैं नस्लवादी नहीं हूं’
  • अमेरिकी राष्ट्रपति ने पत्रकारों से बातचीत में कही ये बात
  • डोनाल्ड ट्रंप पर तमाम आरोप लग रहे थे
वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ देशों के प्रवासियों के खिलाफ दिए कथित आपत्तिजनक बयान के बाद उत्पन्न विवाद को खत्म करने की मांग करते हुए कहा कि वह नस्लवादी नहीं हैं. द्विदलीय समूह के सांसदों के साथ पिछले सप्ताह हुई एक बैठक में उन्होंने कहा था कि बैठक में शामिल कुछ प्रतिभागी खास घटिया देशों के आव्रजकों के लिए दबाव डाल रहे हैं. ट्रंप को जिस कथित टिप्पणी के खिलाफ व्यापक स्तर पर आलोचना का सामना करना पड़ा वह उन्होंने आव्रजन में सुधारों को लेकर सांसदों के साथ गुरुवार को हुई बैठक में की थी. 

यह भी पढ़ें: ट्रंप ने किम जोंग के साथ 'अच्छे सबंध' होने की खबर को खारिज किया

फ्लोरिडा में सदन में सत्तापक्ष के नेता केविन मैक्कार्थी के साथ रात्रि भोज के लिये ट्रंप इंटरनेशनल गोल्फ कोर्स जाते हुये अमेरिकी राष्ट्रपति ने पत्रकारों से कहा, ‘‘नहीं-नहीं मैं नस्लवादी नहीं हूं.जितने भी लोगों का आपने अभी तक साक्षात्कार किया होगा उनमें से मैं सबसे कम नस्लवादी व्यक्ति हूं. यह मैं आपकों बता सकता हूं.’’ 

VIDEO:  क्या अमेरिका-पाकिस्तान के दोस्ती के दिन पूरे हुए ?
ट्रंप की नस्लवादी टिप्पणी करे लेकर उनके राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों द्वारा की जा रही आलोचना के संबंध में किए गये सवाल पर उन्होंने (ट्रंप ने) यह प्रतिक्रिया दी.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Donald Trump, Racialist
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com