विज्ञापन
This Article is From Sep 10, 2018

डोनाल्ड ट्रंप ने किम जोंग-उन को किया सलाम, कहा- हम दोनों सभी को गलत साबित करेंगे

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को उत्तर कोरिया की 70वीं वर्षगांठ का जश्न मनाने के लिए परमाणु मिसाइलों के बगैर विशाल सैन्य परेड आयोजित करने को लेकर उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन को सलाम किया.

डोनाल्ड ट्रंप ने किम जोंग-उन को किया सलाम, कहा- हम दोनों सभी को गलत साबित करेंगे
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)
  • डोनाल्ड ट्रंप ने किम जोंग-उन को किया सलाम
  • कहा- हम दोनों सभी को गलत साबित करेंगे
  • परमाणु मिसाइलों के बगैर उत्तर कोरियाई परेड आयोजित करने पर किया सलाम
वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को उत्तर कोरिया की 70वीं वर्षगांठ का जश्न मनाने के लिए परमाणु मिसाइलों के बगैर विशाल सैन्य परेड आयोजित करने को लेकर उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन को सलाम किया. अब तक की सैन्य परेडों में उत्तर कोरिया परमाणु मिसाइलों की प्रदर्शनी करता रहा है. ट्रंप ने ट्वीट किया, ‘‘यह उत्तर कोरिया का एक बड़ा और बहुत सकारात्मक कदम है. चेयरमैन किम का शुक्रिया. हम दोनों सभी को गलत साबित करेंगे.’’ 

यह भी पढ़ें: आखिरकार अमेरिकी विदेश मंत्री को किम जोंग-उन का वह पत्र मिल ही गया, जिसका इंतजार डोनाल्ड ट्रंप को था

ट्रंप और किम ने जून में सिंगापुर में ऐतिहासिक शिखर वार्ता की थी, जिससे उत्तर कोरिया के मिसाइल एवं परमाणु परीक्षणों को लेकर महीनों लंबा गतिरोध खत्म हुआ था.

VIDEO: सिंपल समाचार : ट्रंप ने छेड़ा तीसरा विश्वयुद्ध
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Donald Trump, Kim Jong Un
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com