विज्ञापन
This Article is From Sep 27, 2017

डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया को दी चेतावनी, सैन्य विकल्प के लिए हैं तैयार

एक सवाल का जवाब देते हुए ट्रंप ने कहा कि उत्तर कोरियाई नेता (किम जोंग उन) ‘‘बहुत बुरी तरह व्यवहार’’ कर रहे हैं.

डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया को दी चेतावनी, सैन्य विकल्प के लिए हैं तैयार
डोनाल्ड ट्रंप ने नॉर्थ कोरिया को दी चेतावनी
  • उत्तर कोरिया के खिलाफ 'सैन्य विकल्प' के लिए तैयार
  • किम बहुत बुरी तरह व्यवहार कर रहे हैं
  • उ.कोरिया ने अमेरिका पर उनके खिलाफ युद्ध छेड़ने का आरोप लगाया
वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उनका देश उत्तर कोरिया के खिलाफ 'सैन्य विकल्प' के लिए ‘पूरी तरह तैयार’है. साथ ही उन्होंने आगाह किया कि दोनों देशों के बीच आगे और तनाव बढ़ने की स्थिति में ऐसा करना ‘विध्वंसकारी’होगा. उत्तर कोरिया ने कहा था कि वह अमेरिका के बमवर्षक विमानों को गिराकर अपनी रक्षा करने के लिए तैयार है. उसके इस बयान के एक दिन बाद अमेरिका के राष्ट्रपति की ओर से यह कड़ी प्रतिक्रिया आई है.

व्हाइट हाउस ने उत्तर कोरिया के खिलाफ 'युद्ध' के दावे को बताया बेतुका 

इस सप्ताह न्यूयॉर्क में मौजूद रहे उत्तर कोरिया के विदेश मंत्री रि योंग हो ने ट्रंप पर उनके देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने का आरोप लगाया.

उत्तर कोरियाई विदेश मंत्री ने कहा: ट्रंप ने उनके देश के खिलाफ युद्ध घोषित किया

ट्रंप ने देश की यात्रा पर आए स्पेन के प्रधानमंत्री मार्यानो राहॉय के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हम दूसरे (सैन्य) विकल्प के लिए पूरी तरह तैयार हैं. इस विकल्प को हम वरीयता नहीं देते लेकिन अगर हम यह विकल्प अपनाते हैं तो यह विध्वंसकारी होगा। मैं आपको बता सकता हूं कि यह उत्तर कोरिया के लिए विध्वंसकारी होगा. अगर हमें सैन्य विकल्प अपनाना पड़ा तो हम अपनाएंगे.’’ एक सवाल का जवाब देते हुए ट्रंप ने कहा कि उत्तर कोरियाई नेता (किम जोंग उन) ‘‘बहुत बुरी तरह व्यवहार’’ कर रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति ने आरोप लगाया कि वह ऐसी बातें कह रहे हैं जो पहले कभी नहीं कही गईं.
उन्होंने कहा, हम उन बातों का जवाब दे रहे हैं, लेकिन यह जवाब है. यह मूल बयान नहीं है, यह जवाब है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से जैसा वह कह रहे हैं और अगर आप देखें कि उन्होंने पिछली सरकारों से क्या कहा तो आप पाएंगे कि उत्तर कोरिया ऐसी स्थिति है जिससे 25 साल पहले, 20, 15, 10 और पांच साल पहले ही निपटा जाना चाहिए था. तब उससे अधिक आसानी से निपटा जा सकता था.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Donald Trump, North Korea
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com