विज्ञापन
This Article is From Aug 29, 2017

डोनाल्ड ट्रंप ने बाढ़ को लेकर कहा- पहले ऐसा कभी नहीं हुआ

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आगाह किया है कि अभूतपूर्व आंधी और तूफान की वजह से आई बाढ़ कुछ ऐसी है, जिससे उबरने में टेक्सास को लंबा समय लगेगा.

डोनाल्ड ट्रंप ने बाढ़ को लेकर कहा- पहले ऐसा कभी नहीं हुआ
बाढ़ को लेकर डोनाल्ड ट्रंप
  • बाढ़ से उबरने में टेक्सास को लंबा समय लगेगा
  • यह अब तक की सबसे बड़ी बाढ़ है
  • तूफान के बारे में ऐतिहासिक शब्द इस्तेमाल किया
वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आगाह किया है कि अभूतपूर्व आंधी और तूफान की वजह से आई बाढ़ कुछ ऐसी है, जिससे उबरने में टेक्सास को लंबा समय लगेगा, क्योंकि इससे पहले इस तरह की आपदा कभी नहीं आई थी. ट्रंप ने व्हाइट हाउस में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, यह अब तक का सबसे बड़ा है. उन्होंने बताया है कि यह ऐतिहासिक है.

पढ़ें: ह्यूस्टन बाढ़ में फंसे 200 भारतीय, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप करेंगे टेक्सास का दौरा

ट्रंप ने उष्णकटिबंधीय चक्रवात हार्वे के बारे में कहा, संभवत: पहले इस तरह का कुछ नहीं हुआ है. खाड़ी तट पर सप्ताहांत में तूफान आया था और इसने ह्यूस्टन प्रांत को जल प्लावित कर दिया.

पढ़ें: आतंकवाद पर डोनाल्ड ट्रंप के बयानों को पाकिस्तान ने किया खारिज

ट्रंप ने कहा, मैंने इस तूफान के बारे में ‘सबसे बड़ा’ और ऐतिहासिक शब्द का इस्तेमाल होते हुए सुना. इससे पहले अमेरिकी नेता ने सूचित किया था कि उनकी टीम कांग्रेस के नेताओं के साथ इस तूफान से प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के मुद्दे पर चर्चा के लिए संपर्क में हैं. यह तूफान टेक्सास के तट से होता हुआ लुइसियाना की ओर बढ़ रहा है.


(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Donald Trump, Flood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com