विज्ञापन
This Article is From Sep 18, 2017

डोनाल्ड ट्रंप ने फिर ली किम जोंग उन से चुटकी, बोले- रॉकेटमैन कैसा है

डोनाल्ड ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के बाद उत्तर कोरिया के लोगों द्वारा ईंधन लेने के लिए लगने वाली लंबी कतारों को लेकर भी व्यंग्य किया.

Also Read in
डोनाल्ड ट्रंप ने फिर ली किम जोंग उन से चुटकी, बोले- रॉकेटमैन कैसा है
डोनाल्ड ट्रंप ने की किम जोंग उन पर टिप्पणी
  • किम जोंग उन को 'रॉकेट मैन' कहा
  • कोरिया में गैस लेने के लिए बड़ी-बड़ी कतारें
  • संयुक्त राष्ट्र ने लगाए हैं कोरिया पर प्रतिबंध
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन को 'रॉकेट मैन' कहते हुए उनका मखौल उड़ाया है. उन्होंने संयुक्त राष्ट्र द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के बाद उत्तर कोरिया के लोगों द्वारा ईंधन लेने के लिए लगने वाली लंबी कतारों को लेकर भी व्यंग्य किया. ट्रंप ने रविवार को ट्वीट कर कहा, "मैंने बीती रात दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून से बात की. मैंने उनसे पूछा कि रॉकेट मैन कैसा है. उत्तर कोरिया में गैस लेने के लिए बड़ी-बड़ी कतारें लग रही हैं. बहुत बुरा है." समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, गैस लाइनों का उल्लेख पिछले सप्ताह संयुक्त राष्ट्र द्वारा उत्तर कोरिया पर लगाए गए नए प्रतिबंधों के संकेतक के रूप में किया गया है. गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र ने उत्तर कोरिया में होने वाले पेट्रोल के आयात में कटौती कर दी थी. इसका देश की अर्थव्यवस्था पर हुए असर की अभी पुष्टि नहीं की गई है.

उत्तर कोरिया ने बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण की पुष्टि की

इससे पहले रविवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने उत्तर कोरिया पर दबाव बनाते हुए उसे चेताया कि अगर उसने परमाणु एवं बैलिस्टिक मिसाइल अभियान को खत्म नहीं किया तो उसे ‘‘नष्ट’’ कर दिया जाएगा. अमेरिका और उसके सहयोगी देशों के अधिकारियों द्वारा प्योंगयांग को काबू में करने के तरीके खोजने के बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे और बैठक के इतर गुरुवार को जापान और दक्षिण कोरिया के अपने समकक्षों से मिलेंगे.
संयुक्त राष्ट्र में वाशिंगटन की राजदूत निक्की हैले ने न्यूयार्क में आगामी बैठक से पहले दबाव बनाने का प्रयास किया और कहा कि अगर उत्तर कोरिया अमेरिका या उसके सहयोगी देशों के लिए गंभीर खतरा पैदा करता है तो ‘‘उत्तर कोरिया को नष्ट कर दिया जाएगा.’’
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Donald Trump, Kim Jong Un, North Korea
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com