विज्ञापन
This Article is From Oct 03, 2016

डोनाल्ड ट्रंप ने फिर उड़ाया हिलेरी क्लिंटन का मजाक, उनके गिरने की नकल की

डोनाल्ड ट्रंप ने फिर उड़ाया हिलेरी क्लिंटन का मजाक, उनके गिरने की नकल की
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)
न्यूयॉर्क: चुनावी अभियान के दौरान एक और नए विवाद को जन्म देते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ सप्ताह पहले निमोनिया से पीड़ित रहने वाली अपनी डेमोकेट्रिक प्रतिद्वंद्वी हिलेरी क्लिंटन का फिर मजाक उड़ाया और उनके गिरने की नकल की.

मैनहेम, पेंसिल्वेनिया में अपने एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा, यहां एक महिला है, जिन्हें इन विभिन्न चीजों से संघर्ष करना है और वह 15 फुट चलकर अपनी कार तक नहीं पहुंच सकती. अपने संबोधन के बाद उन्होंने लुढ़कने का अभिनय किया.

मीडिया की खबरों के अनुसार,उन्होंने कहा, वह अभी घर में आराम कर रही हैं, वह अपने अगले संबोधन की तैयारी कर रही हैं, जो करीब 15 मिनट का होना है और महज दो से तीन दिन में. क्लिंटन जब 9/11 स्मारक के समीप गिर गयीं और डॉक्टर ने इसे चलते समय निमोनिया का दौरा बताया तो उस समय ट्रंप ने कुछ नहीं कहा था. उस समय उन्होंने उनके स्वस्थ होने की कामना की थी.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डोनाल्ड ट्रंप, हिलेरी क्लिंटन, अमेरिका, Donald Trump, Hillary Clinton, US
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com