विज्ञापन

ईरान पर ‘फाइनल अटैक’ से पहले ट्रंप का एक और यूटर्न? डील होती दिखी तो हमला टालने को तैयार: रिपोर्ट

US Iran War: एक्सियोस की रिपोर्ट के अनुसार डोनाल्ड ट्रंप की सरकार के एक अधिकारी ने कहा है कि अगर राष्ट्रपति को लगे कि समझौता बनने वाला है, तो वे शायद रुक सकते हैं. लेकिन यह फैसला सिर्फ वही और केवल वही लेंगे.

ईरान पर ‘फाइनल अटैक’ से पहले ट्रंप का एक और यूटर्न? डील होती दिखी तो हमला टालने को तैयार: रिपोर्ट

ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ने समझौता करने के लिए मंगलवार, 7 अप्रैल की रात 8 बजे तक का अल्टीमेटल दिया है और यह डेडलाइन तेजी से खत्म होती जा रही है. ऐसे में एक बड़ी खबर सामने आई है जो बताती है कि ट्रंप एक बार फिर यूटर्न मार सकते हैं. एक्सियोस की रिपोर्ट के अनुसार ट्रंप सरकार के एक सीनियर अधिकारी ने कहा है कि अगर राष्ट्रपति ट्रंप को लगे कि समझौता होने वाला है, तो वे कार्रवाई को कुछ समय के लिए रोक सकते हैं.

रिपोर्ट के अनुसार अधिकारी ने कहा, “अगर राष्ट्रपति को लगे कि समझौता बनने वाला है, तो वे शायद रुक सकते हैं. लेकिन यह फैसला सिर्फ वही और केवल वही लेते हैं.” हालांकि इसी रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि एक रक्षा अधिकारी ने कहा कि उन्हें इस बार समय बढ़ाए जाने पर संदेह है.

ईरान को ट्रंप का अल्टीमेटम

अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान को मंगलवार रात 8 बजे (ईस्टर्न टाइम) तक समझौता करने का अल्टीमेटम दिया है. उन्होंने चेतावनी दी कि इसके बाद ईरान में न कोई पुल बचेगा और न कोई बिजली संयंत्र. ईरान को वो नरक में झोंक देंगे. व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यह एक बहुत महत्वपूर्ण समय है और वॉशिंगटन ने तेहरान को युद्ध खत्म करने के लिए समझौता करने का पर्याप्त समय दिया है.

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “यह एक बहुत महत्वपूर्ण समय है. उन्होंने सात दिन का समय बढ़ाने को कहा था, मैंने उन्हें दस दिन दिए. उनके पास कल तक का समय है. अब हम देखेंगे क्या होता है. इससे बहुत से लोग प्रभावित हो रहे हैं. हम उन्हें कल तक, रात 8 बजे (ईस्टर्न टाइम) तक का समय दे रहे हैं. इसके बाद उनके पास कोई पुल नहीं रहेगा. उनके पास कोई बिजली संयंत्र नहीं रहेगा. वे पाषाण युग में पहुंच जाएंगे.”

यह भी पढ़ें: ईरान के लिए मंगलवार होगा 'अमंगल'? रात 8 बजे नरक बनाने को तैयार ट्रंप, उधर UN में चीन-रूस बने 'संकटमोचक'

डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी दावा किया कि जब 28 फरवरी को यह संघर्ष शुरू हुआ था, तब वे एक ज्यादा ताकतवर ईरान से निपट रहे थे. उन्होंने कहा कि अब अमेरिका ने उसकी ताकत को खत्म कर दिया है और यह कदम 47 साल पहले उठाया जाना चाहिए था.

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि सब ठीक चल रहा है, लेकिन हमें देखना होगा. आपको समझना होगा कि हम इन लोगों से 47 साल से निपट रहे हैं. मैं यहां एक महीने पहले के मुकाबले ज्यादा ताकतवर ईरान के सामने खड़ा था, लेकिन अब नहीं. अभी उनकी ताकत खत्म हो चुकी है.” उन्होंने आगे कहा, “यह काम पिछले सात राष्ट्रपतियों को संभालना चाहिए था, और अब वे कह रहे हैं कि यह हमें बहुत पहले करना चाहिए था. यह ऐसा काम नहीं है जो मुझे करना पसंद है.”

यह भी पढ़ें: अमेरिका के जुआ बाजार में पायटल की जान पर लग रहा था दांव, जंग को ATM बना रहा बेटिंग ऐप

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com