अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि वह किसी भी समय बिना किसी पूर्व शर्त के ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी से मुलाकात करने को तैयार हैं. व्हाइट हाउस में इटली के प्रधानमंत्री ग्यूसेप कोंते के साथ संयुक्त रूप से संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा, ‘‘मैं मुलाकात में विश्वास रखता हूं, मैं निश्चित तौर पर ईरानी नेता से मिलूंगा, अगर वह मिलना चाहें’’. रूहानी से मुलाकात करने के सवाल पर ट्रंप ने कहा, ‘‘मुझे नहीं पता की वह अभी तैयार हैं या नहीं, अभी वह मुश्किल समय का सामना कर रहे हैं. मैंने ईरान समझौता खत्म कर दिया, वह एक बकवास समझौता था. मेरा मानना है कि वह अंतत: मिलना चाहेंगे और मैं उनसे, उनके तय समय पर कभी भी मिलने को तैयार हूं’’.
डोनाल्ड ट्रंप और न्यूयॉर्क टाइम्स के संपादक ट्विटर पर भिड़े
-
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात
ट्रंप का कहना है कि वह मजबूती दिखाने या कमजोरी की वजह से रूहानी से मिलने को नहीं कह रहे हैं, बल्कि ईरानी नेता से मिलना सही कदम होगा, इसलिए ऐसा कह रहे हैं. अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वह बिना किसी पूर्व शर्त के उनसे मुलाकात करेंगे. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘कोई पूर्व शर्त नहीं रखी जाएगी. अगर वह मुलाकात करना चाहते हैं, मैं कभी भी उनसे मुलाकात करने को तैयार हूं. यह देश के लिए अच्छा है, उनके लिए अच्छा है, हमारे लिए अच्छा है और पूरी दुनिया के लिए अच्छा है. बिना किसी पूर्व शर्त, अगर वे मिलना चाहते हैं तो मैं मिलूंगा’’.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं