विज्ञापन
This Article is From Oct 27, 2019

पाकिस्तान में 1947 से बंद था मंदिर, 72 साल बाद खोला गया, आज मनाई जा रही है धूमधाम से दीवाली

यह मंदिर भारत विभाजन के समय, 1947 से ही बंद था. इवैक्युई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड (ईटीबीपी) ने कुछ महीने पहले इस मंदिर को खोलने का फैसला किया था.

Also Read in
पाकिस्तान में 1947 से बंद था मंदिर, 72 साल बाद खोला गया, आज मनाई जा रही है धूमधाम से दीवाली
प्रतीकात्मक तस्वीर.
सियालकोट:

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के सियालकोट शहर के हिंदू समुदाय के लिए इस बार की दीवाली कुछ और खास है. इसकी वजह यह है कि यहां के शवाला तेजा सिंह मंदिर में 72 साल बाद दीवाली मनाई गई. यह मंदिर 72 साल तक बंद रहने के बाद कुछ ही महीने पहले श्रद्धालुओं के लिए खोला गया है. पाकिस्तानी मीडिया में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, मंदिर में दीवाली मनाने के लिए शहर के हिंदू समुदाय ने खास इंतजाम किए. इस मौके पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया और पुनर्निर्माण के दौर से गुजर रहे मंदिर को इस मौके पर सजाया गया था. 

यह मंदिर भारत विभाजन के समय, 1947 से ही बंद था. इवैक्युई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड (ईटीबीपी) ने कुछ महीने पहले इस मंदिर को खोलने का फैसला किया था. इसके जीर्णोद्धार का काम चल रहा है. और, अब सालों के बाद पहली बार मंदिर में दीवाली मनाई गई.

PM मोदी जम्मू-कश्मीर में जवानों के साथ Diwali मनाने पहुंचे, यूं बढ़ाया हौसला देखें- VIDEO

पंजाब ईटीबीपी के उप सचिव सैयद फराज अब्बास ने कहा कि प्रधानमंत्री इमरान खान और ईटीबीपी चेयरमैन के निर्देश के बाद हिंदू और सिख धर्मस्थलों के जीर्णोद्धार का काम शुरू किया गया है. शावाला तेज सिंह मंदिर का खोला जाना इस बात का सबूत है कि इन धार्मिक समुदायों के लिए कदम उठाए जा रहे हैं.

उन्होंने बताया कि लाहौर और रावलपिंडी के कृष्णा मंदिरों के साथ-साथ पेशावर, सिंध के सुक्कुर, कराची व अन्य इलाकों में दिवाली को मनाने के लिए सरकार ने बड़ी राशि सरकार ने जारी की है. 

Diwali Lakshmi Puja: दीवाली के दिन इस शुभ मुहूर्त पर करें मां लक्ष्मी की आरती, देखें Video

लाहौर स्थित कृष्णा मंदिर के पुजारी काशी राम ने कहा कि दीवाली हिंदू समुदाय का सबसे बड़ा पर्व है. इस अवसर पर समुदाय ने अपने घरों और मंदिरों को सजाया हुआ है.

पंजाब प्रांत के मानवाधिकार एवं अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री एजाज आलम ऑगस्टाइन ने दीवाली पर देश के हिंदू समुदाय को बधाई देते हुए कहा कि देश में चाहे कोई किसी भी धर्म को मानने वाला हो, सभी देश के समान नागरिक हैं और सभी को समान अधिकार प्राप्त हैं. उन्होंने कहा कि दीवाली का पर्व सुख समृद्धि का प्रतीक है.

Diwali 2019: दीवाली के दिन इस आसान तरीके से करें मां लक्ष्‍मी की पूजा,जानिए शुभ मुहूर्त और आरती

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Diwali Celebration, Diwali In Pakistan, Pakistan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com