अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप की पर्सनल असिसटेंट कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं. वह व्हाइट हाउस में काम करने वाली तीसरी स्टाफ सदस्य हैं जो इस जानलेवा विषाणु से संक्रमित पाई गई हैं. सीएनन ने एक खबर में शनिवार को बताया कि इवांका के पर्सनल असिसटेंट का काम करने वाली कर्मी कई हफ्तों से उनसे मिली नहीं थीं. खबर में एक सूत्र के हवाले से बताया गया है कि वह करीब दो महीनों से घर से काम कर रही थी और एहतियात के तौर पर उसकी जांच की गई.
अमेरिकी समाचार चैनल ने बताया कि उसमें बीमारी के लक्षण नहीं थे, इवांका और उनके पति जारेड कुश्नर शुक्रवार को संक्रमित नहीं पाए गए थे. यह खबर ऐसे समय में सामने आई है जब एक दिन पहले राष्ट्रपति ट्रंप ने पुष्टि की कि उपराष्ट्रपति माइक पेंस की निजी सचिव कैटी मिलर कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं. उन्होंने बताया कि मिलर उनके संपर्क में नहीं आई थी लेकिन वह पेंस के साथ कुछ समय रही थीं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बता दें कि कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण से दुनिया भर में पौने तीन लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. यह आंकड़ा पिछले साल चीन में शुरू हुए संक्रमण के बाद से लेकर अब तक का है. एएफपी टैली के मुताबिक शनिवार की शाम तक के आंकड़ों के अनुसार मरने वालों में 85 फीसदी लोग यूरोप और अमेरिका के हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं