ओमिक्रॉन (Omicron) की लहर अमेरिका में फीकी पड़ रही है लेकिन कोरोना (Coronavirus) के ओमिक्रॉन वेरिएंट की लहर के दौरान अमेरिका में दुनिया भर में कहर मचाने वाले डेल्टा वायरस (Delta Virus) की लहर भी अधिक मौत हुईं हैं. सिएटल टाइमस ने यह जानकारी दी. दैनिक अखबार सिएटल टाइम्स बताया, "पिछले साल 24 नवंबर में दक्षिण अफ्रीका ने पहली बार ओमिक्रॉन वेरिएंट के बारे में विश्व स्वास्थ्य संगठन के बारे में बताया था. अमेरिका के मुताबिक तब से लेकर अब तक 30,163,600 नए संक्रमणों की पुष्टि की है और 154,750 नई मौत हुई हैं."
एक तुलना के अनुसार, 2021 में 1 अगस्त से 31 अक्टूबर तक अमेरिका में डेल्टा वायरस की लहर के दौरान 10,917,590 नए संक्रमण हुए थे और 132,616 नई मौत हुईं थीं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
लेकिन ओमिक्रॉन की लहर के दौरान मृत्यु-दर डेल्टा वायरस की समान अवधि की तुलना में 17% अधिक रही.
इस रिपोर्ट में "अमेरिका की कोरोना के सामने कमजोरी" पर जानकारी दी गई है. यह रिपोर्ट कहती है जब संक्रमण की संख्या बढ़ कर 30 मिलियन पहुंच गई है तब मृत्यु दर में ज़रा सी बढ़त का मतलब भी बहुत अधिक मौतों की संख्यां बढ़ना होता है."
कुछ दिन पहले ही खबर आई थी कि महामारी की तीसरी लहर के लिए ज़िम्मेदार ओमिक्रॉन वेरिएंट (Omicron variant) अब दुनिया भर में हल्का पड़ता जा रहा है. कई देशो अब कोरोना संक्रमण रोकने पर सख्त प्रतिबंध हटा रहे हैं. लेकिन, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के एक अधिकारी ने ओमिक्रॉन के बदले स्वरूपों BA.1,BA.2 पर चिंता जताई थी. WHO की तरफ से ट्विटर पर जारी एक वीडियो में कहा गया, "ओमिक्रॉन वायरस (Omicron Virus) बदल रहा है और अपने कई उप स्वरूप (Sub-Lineages) बना रहा है. हम इन्हें ट्रैक कर रहे हैं. अब हमारे सामने BA.1, BA.1.1, BA.2 and BA.3. हैं. यह बेहद अविश्वस्नीय है कि कैसे ओमिक्रॉन के ताजा वेरिएंट की चिंता दुनिया में डेल्टा से अधिक हो रही है." WHO में कोविड19 टेक्निकल लीड मारिया वान केरखोव (Maria Van Kerkhove)ने गुरुवार को एक ब्रीफिंग में यह जानकारी दी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं