Global COVID-19 Cases: दुनिया भर में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के मामले 1.8 करोड़ के आंकड़े पर पहुंच गए हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा वैश्विक आपातकाल घोषित किए जाने के 6 महीने के बाद इस खतरनाक वायरस से मरने वालों की संख्या 6 लाख 87 हजार से भी ज्यादा हो गई है. यह आंकड़े रविवार रात तक हैं जिन्हें एएफपी द्वारा जारी किया गया है.. बताते चलें कि कोरोना वायरस का पहला मामला चीन में पिछले साल सामने आया था. इसके बाद से इस वायरस ने अपनी चपेट में दुनिया के कई बड़े देशों को ले लिया. संक्रमण के मामलों में तेजी बदस्तूर जारी है. ताजा आंकड़ों के अनुसार विश्व में अब तक 18,011,763 मामले दर्ज किए जा चुके हैं.
Coronavirus Updates:बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,762 नए मामले, 10 मरीजों की मौत
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
दुनिया के करीब आधे से ज्यादा मामले तो अकेले अमेरिका में दर्ज किए गए हैं. कोरोना को लेकर अमेरिका खासी चिंताजनक स्थिति में है. यहां अब तक 4,657,693 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं जिसमें से 154,793 लोगों की मौत हो चुकी है. इसके बाद दूसरे नंबर ब्राजील आता है, जहां अब तक 2,733,677 मामले सामने आ चुके हैं जिनमें मरने वालों की संख्या 94,104 पहुंच चुकी है.
कोरोना संक्रमित हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 22 जुलाई को लालकृष्ण आडवाणी से मिले थे
कोरोना के मामलों में तीसरे नंबर पर भारत काबिज है, जहां कुल संक्रमितों की संख्या 1,750,723 पहुंच चुकी है जबकि इस खतरनाक वायरस की वजह से 37,364 लोगों की मौत हो चुकी है. पूरी दुनिया में अब तक 687,941 लोगों की मौत हो चुकी है. पिछले कुछ दिनों में दुनिया में कई मिलियंस नए मामले सामने आए हैं.
Video: दिल्ली में डॉक्टरों ने 105 साल की कोरोना वायरस संक्रमित महिला को किया ठीक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं