कोविड-19 महामारी (Covid Pandemic) की शुरुआत के बाद से शुक्रवार को दुनिया भर में पंजीकृत कोविड -19 मामलों (Covid-19 Total Cases) की कुल संख्या 30 करोड़ के पार पहुंच गई. आधिकारिक आंकड़ों के आधार पर एएफपी ने यह गणना की है. चीन में विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) के कार्यालय द्वारा पहली बार दिसंबर 2019 के अंत में इस बीमारी के फैलने की घोषणा की गई थी. शुक्रवार को 15:45 GMT पर कोविड-19 मामलों का कुल आंकड़ा 300,042,439 तक पहुंच गया. पिछले साल के आखिर से तेजी से फैलने वाले ओमिक्रॉन वैरिएंट के कारण मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, जिसे पहली बार बोत्सवाना और दक्षिण अफ्रीका में पहचाना गया था.
ओमिक्रॉन के आने के बाद कई देश रिकॉर्ड संख्या में संक्रमणों की रिपोर्ट कर रहे हैं. दुनिया में पिछले एक सप्ताह में एक करोड़ 35 लाख से अधिक वायरस के मामलों का पता चला है, इनमें पिछले सात दिनों में 64 फीसद की जबरदस्त वृद्धि दर्ज की गई है और औसतन प्रति दिन 19,38,395 संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
कुल 34 देशों ने रिकॉर्ड साप्ताहिक मामलों की संख्या देखी है. उनमें से अठारह यूरोप में, सात अफ्रीका में और छह लैटिन अमेरिका और कैरिबियन में हैं.
दिल्ली में आज और कल वीकेंड कर्फ्यू, जानें- क्या खुला, क्या बंद? कहां जाने की है इजाजत? 10 बड़ी बातें
ऑस्ट्रेलिया की तरह अमेरिका और कनाडा ने भी रिकॉर्ड संख्या देखी है. पिछले सात दिनों में साइप्रस में प्रति 1,00,000 निवासियों पर 3,468 मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि आयरलैंड में एक लाख निवासियों पर 2,840 मामले दर्ज हुए हैं. वहीं ग्रीस में यह दर 2,415, डेनमार्क में 2,362 और फ्रांस में 2,137 है.
दिल्ली में बढ़ सकती है पाबंदियां, कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच 10 को DDMA की बैठक
हाल की घटनाओं की सूची में 12वें स्थान पर ऑस्ट्रेलिया है, जिसमें पिछले एक सप्ताह में प्रति 100,000 लोगों पर 1,361 मामले सामने आए हैं. हालांकि कोविड मामले में बढोतरी के चलते अब तक मृत्यु दर के आंकड़ों में वृद्धि नहीं हुई है. वास्तव में पिछले सात दिनों में मौतों का दैनिक वैश्विक औसत, 6,172 है. यह पिछले सप्ताह की तुलना में तीन प्रतिशत कम है.
दक्षिणी अफ्रीका में पहली बार इसका पता चलने के एक महीने बाद, ओमिक्रॉन को अब कोविड -19 के पिछले रूपों की तुलना में कहीं अधिक संक्रामक माना जाता है, लेकिन यह अपने पूर्ववर्तियों की तुलना में कम गंभीर है. एएफपी द्वारा जुटाए गए आंकड़े राष्ट्रीय स्वास्थ्य अधिकारियों की दैनिक रिपोर्टों पर आधारित हैं.
विश्व में ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे के बीच क्या कहते हैं आंकड़े, कितना खतरनाक है ये कोरोना का नया वैरिएंट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं