विज्ञापन
This Article is From Jun 28, 2020

कोरोना वायरस : अमेरिका में मरीजों की संख्या 25 लाख से पार, मिल रहे हैं चौंकाने वाले आंकड़े

अमेरिका में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 25 लाख से ज्यादा हो गई है. अमेरिका के कई राज्य इस बीमारी से जूझ रहे हैं और वह दुनिया में सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में पहले पायदान पर पहुंच गया है.

कोरोना वायरस : अमेरिका में मरीजों की संख्या 25 लाख से पार, मिल रहे हैं चौंकाने वाले आंकड़े
Coronavirus : सिर्फ फ्लोरिडा में ही 9 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं.
नई दिल्ली:

अमेरिका में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 25 लाख से ज्यादा हो गई है. अमेरिका के कई राज्य इस बीमारी से जूझ रहे हैं और वह दुनिया में सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में पहले पायदान पर पहुंच गया है. पूरी दुनिया में इस बीमारी को लेकर विभिन्न तरीकों को आंकड़ों पर नजर रख रही जॉन हॉपकिन्स विश्वविद्यालय ने इस बात की जानकारी दी है कि अमेरिका कई राज्य ऐसे हैं जहां पर इस संक्रमण का असर बहुत ज्यादा है.  

विश्वविद्यालय के मुताबिक अमेरिका इस समय  कोरोना वायरस के 2,500,419  मरीज हैं. वहीं सबसे चौंकान वाली बात ये है कि बीते 24 घंटे में 43,121 केस सामने आ चुके हैं. वहीं शनिवार को इस बीमारी से 502 लोगों की मौत हुई. इसके साथ ही मरने वालों का आंकड़ा 125,480 पहुंच गया है. जो पूरी दुनिया में हुई मौतों का कुल एक चौथाई हिस्सा है. सभी देशों को मिलाकर अब तक कोविड-19 से 495,000 लोगों की मौत हो चुकी है.  

अमेरिका के राज्य में फ्लोरिडा में बीते 24 घंटों में 9,585 के सामने आए हैं. यह आंकड़ा  ऐसे समय में आया है जब वहां पर लॉकडाउन खोला जा रहा है. आधे से राज्यों में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. जिससे लॉकडाउन को खत्म करने के फैसले पर बड़ा झटका है. टेक्सास और फ्लोरिडा जहां पर रिपब्लिकन पार्टी का शासन है, दोनों ही राज्यों के गवर्नर लंबे लॉकडाउन के पक्ष में है और उन्होंने प्रतिबंधों को लेकर नई घोषणा की है.  


 

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Coronavirus In America, Covid-19, Coronavirus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com