विज्ञापन
This Article is From May 02, 2020

कोरोनावायरस: अमेरिका ने एच-1बी वीजाधारकों और ग्रीन कार्ड आवदेकों को दी राहत

अमेरिकी सरकार ने एच-1बी वीजाधारकों और ग्रीन कार्ड आवेदकों को दस्तावेज जमा कराने के लिए 60 दिन का वक्त दिया है. यह छूट वैश्विक महामारी कोरोना को देखते हुए दी गई है. विभिन्न दस्तावेज जमा करवाने के लिए इन लोगों को नोटिस भेजे गए थे.

Also Read in
कोरोनावायरस: अमेरिका ने एच-1बी वीजाधारकों और ग्रीन कार्ड आवदेकों को दी राहत
प्रतीकात्मक तस्वीर
वाशिंगटन:

अमेरिकी सरकार ने एच-1बी वीजाधारकों और ग्रीन कार्ड आवेदकों को दस्तावेज जमा कराने के लिए 60 दिन का वक्त दिया है. यह छूट वैश्विक महामारी कोरोना को देखते हुए दी गई है. विभिन्न दस्तावेज जमा करवाने के लिए इन लोगों को नोटिस भेजे गए थे.

अमेरिकी नागरिकता एवं आव्रजन सेवाओं (यूएससीआईएस) ने शुक्रवार को कहा कि उसके विभिन्न अनुरोधों का जवाब देने के लिए 60 दिन की छूट दी गई है. उसने कहा कि नोटिस या अनुरोध का जवाब देने के लिए पहले से निर्धारित तिथि के बाद 60 दिन के भीतर यदि कोई जवाब मिलता है तो वह उस पर विचार करेगा.

यूएससीआईएस ने कहा कि हमारे कार्यबल तथा समुदाय की रक्षा करने और इस समय आव्रजन लाभों का इंतजार कर रहे लोगों को परेशानियों से बचाने के लिए हम कई उपाय कर रहे हैं.
 
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Coronavirus, H-1B Visa Holders, Green Card Applicants, Coronavirus US
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com