विज्ञापन
This Article is From Sep 30, 2017

कांगो में सैन्य विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से करीब 30 लोगों के मरने की आशंका

हवाई अड्डे के सूत्र ने बताया कि एंतोनोव परिवहन विमान ने महज कुछ देर पहले उड़ान भरी थी. उस पर कई दर्जन लोग सवार थे.

Also Read in
कांगो में सैन्य विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से करीब 30 लोगों के मरने की आशंका
प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर
किंशासा: कांगो की राजधानी किंशासा के समीप सेना का एक विमान शनिवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे कई दर्जन लोगों की मौत हो गई. सेना एवं हवाई अड्डे के सूत्रों ने यह जानकारी दी. हवाई अड्डे के सूत्र ने बताया कि एंतोनोव परिवहन विमान ने महज कुछ देर पहले उड़ान भरी थी. उस पर कई दर्जन लोग सवार थे. विमान किंशासा से करीब 100 किलोमीटर दूर न्सेले पहुंचा ही था कि वह दुर्घटना का शिकार हुआ.

दुर्घटना वाले क्षेत्र के एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि हादसे में कोई नहीं बचा. सेना मुख्यालय के एक सूत्र ने बताया कि रूसी चालक दल वाले इस विमान में दो वाहन और हथियार एवं सैन्यकर्मी थे. जब यह विमान किंशासा के न्डोलो हवाईअड्डा से उड़ा तब उसपर करीब 20-30 लोग सवार थे. एक चश्मदीद ने बताया कि उसने सुबह नौ बजे से पहले यह विमान आसमान से गिरते देखा लेकिन उसका कहना था कि विमान से किसी तरह का धुंआ नहीं निकल रहा था.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Congo Plane Crash
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com