विज्ञापन

IRS अफसर एकता बिश्नोई ने अमेरिका में रचा इतिहास, कोच के बिना जीते 3 गोल्ड मेडल

भारतीय राजस्व सेवा अधिकारी एकता बिश्नोई ने 'वर्ल्ड मास्टर्स क्लासिक पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप' में तीन गोल्ड मेडस जीतकर अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा लिया है.

IRS अफसर एकता बिश्नोई ने अमेरिका में रचा इतिहास, कोच के बिना जीते 3 गोल्ड मेडल
IRS Officer Ekta Bishnoi
X (formerly Twitter)

भारतीय राजस्व सेवा (IRS) अधिकारी एकता बिश्नोई ने अमेरिका में आयोजित 'वर्ल्ड मास्टर्स क्लासिक पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप' में तीन गोल्ड मेडस जीतकर अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा लिया है. एकता ने कुल 362.5 किलोग्राम वजन उठाया और जापान तथा कनाडा की मजबूत प्रतिस्पर्धियों को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष सम्मान हासिल किया.

यह पहली बार है जब किसी भारतीय महिला पावरलिफ्टर ने इस चैंपियनशिप की 'मास्टर्स-2' कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता है. एकता एक IRS अधिकारी के रूप में अपनी महत्वपूर्ण सरकारी जिम्मेदारियों को निभाने के साथ-साथ पावरलिफ्टिंग के लिए कड़ी ट्रेनिंग को भी बखूबी जारी रखे हुए हैं.

कोच के बिना जीते 3 गोल्ड मेडल!

इस सफर में एक और चुनौती तब आई, जब टूर्नामेंट से ठीक पहले भारतीय टीम के कोच सुनील कुमार का अमेरिकी वीजा खारिज हो गया. हालांकि, हार न मानते हुए एकता ने परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढाला. उन्होंने वीडियो कॉल के जरिए कोच सुनील से मार्गदर्शन लिया और टीम अधिकारी बिनु इब्राहिम की मदद से अपनी रणनीति को मैदान पर लागू करते हुए इतिहास रच दिया. इस रणनीतिक जीत के बारे में बताते हुए कोच सुनील ने कहा कि उन्होंने एक वैज्ञानिक और परिणाम-केंद्रित कोचिंग तरीका अपनाया था.

 कुमार ने बताया, 'हमारी रणनीति एकदम स्पष्ट थी. स्क्वाट इवेंट खत्म होने तक, हमने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी पर 20 किलोग्राम की निर्णायक बढ़त बना ली थी. एकता ने बेंच प्रेस इवेंट के दौरान भी इस महत्वपूर्ण बढ़त को सफलतापूर्वक बनाए रखा अंत में, 150 किलोग्राम की सफल डेडलिफ्ट के साथ, एकता ने भारत के लिए ऐतिहासिक गोल्ड मेडल पक्का कर लिया.'

एकता नई दिल्ली के नेताजी जिम में कोच सुनील की देखरेख में प्रशिक्षण लेती हैं. एकता की इस जीत पर उनके साथी अजय तोमर (आचार्य जी) ने कहा, 'वर्ल्ड चैंपियनशिप से पहले हमारी तैयारी पूरी तरह से पुख्ता थी. हमारा एक ही लक्ष्य था- अपनी मातृभूमि भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतना.'

यह भी पढ़ें- Success Story: बंदूकों के बीच बीता बचपन, मां को रहता था डर, दिलचस्प है राइजा ढिल्लों के शूटिंग करियर की कहानी

यह भी पढ़ें- Success Story: संघर्ष, आंसू और इंतजार...फिर आया वो दिन, जब आकाशदीप की चमकी किस्मत, अब करोड़ों में होती है कमाई

यह भी पढ़ें- UK में बुलिंग और तीन टुकड़ों में टूटी हड्डी, अर्चना पूरन सिंह के बेटे आर्यमान ने बताया कैसे टूटा फुटबॉलर बनने का सपना

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sports News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com