विज्ञापन
This Article is From Sep 13, 2017

चीन के विदेश मंत्रालय ने भारत-जापान रेल सहयोग पर खुशी जताई

चीन के विदेश मंत्रालय की यह प्रतिक्रिया जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे की भारत यात्रा के बीच आई है.

चीन के विदेश मंत्रालय ने भारत-जापान रेल सहयोग पर खुशी जताई
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
  • चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग की तरफ से आई प्रतिक्रिया.
  • जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे भारत आए हुए हैं.
  • आबे बुधवार से दो दिन के लिए भारत यात्रा पर हैं.
बीजिंग: भारत में जापान के सहयोग से पहली बुलेट ट्रेन शुरू करने की पहल पर चीन ने बुधवार को कहा कि वह इस विकास से खुश है और वह खुद नई दिल्ली के साथ रेलवे सहित ऐसे बुनियादी ढांचों के निर्माण में सहयोग बढ़ाने के लिए तैयार है. चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने कहा, 'चीन क्षेत्रीय देशों के बीच रेलवे सहित अन्य बुनियादी ढांचों के निर्माण में उच्चस्तरीय सहयोग से खुश है.' उन्होंने कहा, 'हम क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देने के लिए भारत और अन्य क्षेत्रीय देशों के साथ सहयोग को तैयार हैं. रेलवे में सहयोग पर मैं आपको बता सकता हूं कि यह चीन और भारत के बीच राजनीतिक सहयोग का हिस्सा है.' गेंग ने कहा, 'इस संबंध में हम महत्वपूर्ण आम सहमति पर पहुंच गए हैं. मेरी जानकारी के मुताबिक, दोनों देशों के सक्षम अधिकारियों ने मौजूदा परियोजनाओं में रेल की गति बढ़ाने व प्रचार-प्रसार में मदद के मुद्दे पर चर्चा की है.'

यह भी पढे़ं : बुलेट ट्रेन : राजधानी EXP के AC2 के बराबर होगा किराया, 350 KMPH की रफ्तार से चलेगी, 5 खास बातें

VIDEO : शिंजो आबे और पीएम मोदी अहमदाबाद में करेंगे रोड शो​
चीन के विदेश मंत्रालय की यह प्रतिक्रिया जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे की भारत यात्रा के बीच आई है. आबे बुधवार से दो दिन के लिए भारत यात्रा पर हैं, इस दौरान वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वार्षिक शिखर सम्मेलन वार्ता करेंगे. साथ ही दोनों 1.08 लाख करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन परियोजना की आधारशिला रखेंगे.
(इनपुट आईएएनएस से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bullet Train
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com