बीजिंग:
चीन के पहले चंद्र मिशन से जुड़ा रोवर रविवार को लैंडर से सफलतापूर्वक अलग हो गया और चंद्रमा की सतह पर गहरा निशान छोड़ दिया। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने खबर दी, "चीन का पहला मून रोवर 'यूतू' अथवा 'जेड रैबिट' सुबह लैंडर से अलग हो गया। छह पहियों वाला रोवर स्थानीय समयानुसार 4:35 बजे चंद्रमा की सतह को छू गया।"
इसने कहा कि इस पूरी प्रक्रिया को लैंडर पर लगे कैमरे के जरिये रिकॉर्ड किया गया। अलग होने के बाद रोवर और लैंडर पर लगे कैमरों ने एक-दूसरे की तस्वीरें लीं तथा वैज्ञानिक अन्वेषण शुरू कर दिया। इस रोवर को करीब दो सप्ताह पहले लांग मार्च-3बी कैरियर रॉकेट के जरिये प्रक्षेपित किया गया था।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
चीन का चंद्र मिशन, मून रोवर, यूतू, जैड रैबिट, China Moon Mission, Moon Rover, Jade Rabbit