विज्ञापन
This Article is From Oct 13, 2012

मैत्रीपूर्ण बातचीत से सीमा विवाद सुलझाना चाहता है चीन

मैत्रीपूर्ण बातचीत से सीमा विवाद सुलझाना चाहता है चीन
Quick Reads
Summary is AI generated, newsroom reviewed.
चीन को आशा है कि भारत के साथ सीमा विवाद मैत्रीपूर्ण बातचीत के जरिए सुलझा लिया जाएगा। यह बात चीन के विदेश मंत्रालय ने कही है।
बीजिंग: चीन को आशा है कि भारत के साथ सीमा विवाद मैत्रीपूर्ण बातचीत के जरिए सुलझा लिया जाएगा। यह बात चीन के विदेश मंत्रालय ने कही है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हांग ली ने यह बात शुक्रवार को नियमित संवाददाता सम्मेलन के दौरान उस समय कही, जब उनसे चीन-भारत सीमा विवाद और द्विपक्षीय सम्बंधों के बारे में पूछा गया।

ली ने यह भी कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र शांतिपूर्ण और स्थिर बना हुआ है। उन्होंने कहा कि चीन और भारत मैत्रीपूर्ण बातचीत के जरिए सीमा विवाद सुलझाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के विशेष प्रतिनिधियों के बीच बातचीत सकारात्मक रही है।

हांग ने कहा, "चीन तह-ए-दिल से शांतिपूर्ण रास्ता तैयार कर रहा है, और भारत के साथ मैत्रीपूर्ण व सहयोगी रिश्ता बनाए रखना चाहता है। चीन बातचीत के जरिए पूरे मन से सीमा मुद्दे को सुलझाना चाहता है।"

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मैत्रीपूर्ण बातचीत, Indo-China Border Issues, सीमा विवाद, चीन, China, India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com