विज्ञापन
This Article is From Aug 28, 2017

भारत के बयान से इतर चीन ने कहा, डोकलाम से हमारी नहीं, भारत की सेना हटी है

चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि चीन के सीमाबल 'डोंगलोंग में गश्त जारी रखेंगे.'

भारत के बयान से इतर चीन ने कहा, डोकलाम से हमारी नहीं, भारत की सेना हटी है
डोकलाम के करीब तैनात भारतीय सैनिक. (फाइल फोटो)
  • भारत ने कहा कि दोनों ओर की सेनाएं हटाई गईं.
  • चीन का बयान भारत ने हटाई सेना, चीन ने नहीं.
  • डोकलाम विवाद 16 जून से जारी रहा है.
बीजिंग: डोकलाम पर 16 जून से भारतीय और चीनी सैनिक नॉन कॉम्बैटिव मोड में आमने-सामने डटे हुए थे. लेकिन आज यह खबर आई कि दोनों ओर की सेनाएं पीछे हटेंगी. भारत की ओर से विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बयान भी जारी कर दिया. लेकिन अब चीन ने कहा कि भारत ने डोकलाम से अपनी सेनाएं हटा दी हैं लेकिन चीन की सेनाएं क्षेत्र में बनी रहेंगी और क्षेत्र में अपनी संप्रभुता कायम रखेंगी. चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि चीन के सीमाबल 'डोंगलोंग में गश्त जारी रखेंगे.' डोंगलोंग को भारत डोकलाम कहता है. चीन के विदेश मंत्रालय की प्रक्ता हु चुनयिंग ने कहा, "28 अगस्त की दोपहर भारत ने डोकलाम की सीमा से अपनी सेनाएं और उपकरण हटा दिए. चीन के सुरक्षाकर्मियों ने इसकी पुष्टि की है." 

चुनयिंग ने कहा, "चीन ऐतिहासिक समझौते के आधार पर अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता को बनाए रखेगा." यह पूछे जाने पर कि क्या दोनों ओर से सेनाओं को हटाया गया है, हुआ ने समान बयान को दोहराया.

यह भी पढ़ें : डोकलाम विवाद पर भारत-चीन में समझौता, पीछे हटेंगी दोनों देशों की सेना

चीन के विदेश मंत्रालय का यह बयान भारत द्वारा सोमवार को जारी उस बयान से बिल्कुल अलग है, जिसमें कहा गया था कि दोनों देशों के बीच डोकलाम से सेनाएं हटाने पर सहमति बनी है. डोकलाम में भारत और चीन के बीच बीते जून से ही गतिरोध बना हुआ है.
VIDEO: भारत ने कहा, दोनों में समझौता हुआ

भारत के विदेश मंत्रालय ने जारी बयान में कहा था, "हम अपने विचारों को व्यक्त कर सके एवं अपनी चिंताओं और हितों को साझा कर पाए ." भारतीय बयान के मुताबिक, "इस आधार पर डोकलाम पर सेनाओं को हटाने पर सहमति बनी है, जो जारी है." (आईएएनएस की रिपोर्ट)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Doklam Dispute Between India And China
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com