विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From May 14, 2016

चीन : सबसे धनी और शक्तिशाली व्यक्तियों की निजी जानकारी ट्विटर पर लीक हुईं

Read Time: 2 mins
चीन : सबसे धनी और शक्तिशाली व्यक्तियों की निजी जानकारी ट्विटर पर लीक हुईं
चीन के सबसे अमीर शख्‍स वांग जियालिन की फाइल फोटो...
बीजिंग: चीन के सबसे धनी और शक्तिशाली व्यक्तियों की निजी जानकारी उनके ट्विटर खातों पर सार्वजनिक हो गई है। इन व्यक्तियों में अलीबाबा के संस्थापक जैक मा और चीन के सबसे अमीर आदमी वांग जियालिन सहित कई लोग शामिल हैं।

सूचनाएं एट शेनफेनझेंग नामक एक ट्विटर खाते पर प्रकाशित की गई
समाचार पत्र 'द वर्ज' की रपट के मुताबिक, ये सूचनाएं एट शेनफेनझेंग नामक एक ट्विटर खाते पर प्रकाशित की गई हैं। शेनफेनझेंग का अर्थ होता है चीन में निजी पहचान। इसमें सोशल सिक्युरिटी संख्या, घर का पता, राष्ट्रीय पहचान संख्या, जन्म तिथि, शिक्षा और वैवाहिक स्थिति जैसी कई सूचनाएं शामिल हैं।

एक ट्वीट के जवाब में इन सूचनाओं को सार्वजनिक किया गया
इन सूचनाओं को प्रकाशित करने वाले उपयोगकर्ता ने फॉरेन पॉलिसी पत्रिका के एशिया संपादक आइजैक स्टोन फिश के ट्वीट के जवाब में इन सूचनाओं को सार्वजनिक किया है।

ट्विटर खाते को फिलहाल प्रतिबंधित किया गया
उपयोगकर्ता ने लिखा है, 'आप इन सूचनाओं पर आश्चर्य कर रहे होंगे। मुझे उम्मीद है कि इससे मेरे देशवासी समझ पाएंगे कि निजी जानकारी कितनी महत्वपूर्ण होती है और केवल आम आदमी ही नहीं, बल्कि अमीर और प्रसिद्ध व्यक्तियों की निजी जानकारी पर भी आसानी से नजर रखी जा सकती है।' इस ट्विटर खाते को फिलहाल प्रतिबंधित कर दिया गया है।

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com