विज्ञापन
This Article is From Oct 03, 2012

'चीनी जहाज ने विवादित द्वीप की जलसीमा में प्रवेश किया'

टोक्यो: जापान के तटरक्षक ने कहा है कि चीनी जहाज पूर्वी चीन सागर में स्थित विवादित द्वीपों की जलसीमा में प्रवेश कर चुके हैं।

अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार जापान के तटरक्षक ने मंगलवार को कहा कि चीनी सरकार के चार जहाज पूर्वी चीन सागर में स्थित विवादित द्वीपों की जलसीमा में प्रवेश कर चुके हैं।

जापान में सेनकाकू, चीन में दियाओयू और ताइवान में तियाओयूताल के नाम से पुकारे जाने वाले इन द्वीपों पर तीनों देश अपना-अपना दावा करते हैं।

जापान के तटरक्षक के सदस्य ने कहा कि समुद्री निगरानी वाले चार जहाजों ने अंतर्राष्ट्रीय समयानुसार मंगलवार सुबह 3.30 बजे जल सीमा में प्रवेश किया।

सदस्य ने बताया, "हमारी निगरानी जहाजों ने उन्हें हमारी जल सीमा से बाहर जाने के लिए कहा। लेकिन चीनी जहाजों की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।"

एक हफ्ते के अंदर दूसरी बार हुआ जब चीनी जहाजों ने विवादित द्वीपों की जलसीमा में प्रवेश किया है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
चीनी जहाज, China, विवादित द्वीप की जलसीमा, Japan