विज्ञापन
This Article is From Jul 27, 2020

चीन में फिर बढ़ा कोरोना संक्रमण, अप्रैल के बाद मामलों में देखी गई सबसे ज्यादा तेजी

चीन में सोमवार को कोरोनावायरस के 61 नए मामले सामने आए हैं. ऐसा अप्रैल महीने के बाद पहली बार है जब यहां इतनी बड़ी संख्या में इतने मामले एक साथ सामने आए हैं.

चीन में फिर बढ़ा कोरोना संक्रमण, अप्रैल के बाद मामलों में देखी गई सबसे ज्यादा तेजी
चीन में सोमवार को संक्रमण के 61 नए मामले सामने आए हैं. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
चीन:

China Coronavirus Updates: चीन में सोमवार को कोरोनावायरस के 61 नए मामले सामने आए हैं. ऐसा अप्रैल महीने के बाद पहली बार है जब यहां इतनी बड़ी संख्या में इतने मामले एक साथ सामने आए हैं. चीन के तीन प्रांतों में कोरोनावायरस के नए मामले सामने आए है, जिससे कि यहां वायरस की नई लहर पैदा होने का डर बन गया है. चीन के नेशनल हेल्थ कमीशन के मुताबिक, यहां सुदूर उत्तरी पश्चिमी शिनजियांग प्रांत में 57 नए मामले सामने आए हैं. यहां मध्य जुलाई में वायरस का अचानक आउटब्रेक देखा गया था.

उत्तर पूर्वी प्रांत लायनिंग में भी 14 नए केस सामने आए हैं. यहां पिछले हफ्ते डालियान शहर में वायरस का एक नया क्लस्टर (जहां से संक्रमण के कई मामले सामने आ रहे हों) सामने आया है. वहीं, उत्तरी कोरिया से लगी सीमा के पास जिलिन प्रांत में दो केस मिले हैं. मई महीने के आखिर के बाद से यहां अब जाकर यह दो नए मामले सामने आए हैं. सोमवार को मिले यह सभी मामले चीन के घरेलू यानी स्थानीय मामले हैं, बल्कि चार ऐसे केस हैं, जो बाहर से आए हैं. यह 14 अप्रैल के बाद से सबसे बड़ा आंकड़ा है. 14 अप्रैल को चीन में कुल 89 केस सामने आए थे, वो भी इनमें से ज्यादा मामले बाहर से थे.

चीन डालियान में मास टेस्टिंग यानी एक साथ हजारों लोगों की टेस्टिंग कर रहा है. चीनी मीडिया कंपनी ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, शिनजियांग प्रांत के उरुमक़ी में भी रविवार को मास टेस्टिंग कराई गई, यहां ऐसे बहुत से लोग हैं, जिनकी रिपोर्ट गलत आई थी और उन्हें निगेटिव बताया गया था. शुक्रवार को हुए एक स्थानीय प्रेस कॉन्फ्रेंस के मुताबिक, यहां 30.5 लाख से ज्यादा आबादी वाले इस शहर में अबतक 20.3 लाख लोगों की टेस्टिंग हो चुकी है. डालियान और उरुमक़ी में लॉकडाउन लागू किया गया और अथॉरिटीज़ ने वायरस से लड़ने के लिए 'वॉरटाइम मोड' की घोषणा की है. 

चीन की हेल्थ अथॉरिटीज़ ने बताया कि देश में फिलहाल कुल 331 लोग कोविड-19 के संक्रमण से ग्रसित हैं, जिनमें से 21 की हालत गंभीर है. वहीं, 302 ऐसे मरीज़ों को ऑब्ज़र्वेशन में रखा गया है, जिनमें कोई लक्षण नहीं है. बता दें चीन में बढ़ते केसों के बीच शनिवार को यहां चाइनीज़ सुपर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन हुआ है. 

Video: दुनिया की सबसे सस्ती कोरोना टेस्ट किट का दावा

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
China Coronavirus Updates, Coronavirus Second Wave, Covid-19 Cases In China
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com