विज्ञापन

मौसम आज से लेने जा रहा यू-टर्न, मौसम विभाग ने बताया कहां-कहां हो सकती है बर्फबारी

उत्तरी भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में गरज के साथ बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है. बिहार में तीन दिन तक घना कोहरा छाएगा, दिल्ली में प्रदूषण बढ़ने का खतरा, यूपी में हल्की बूंदाबांदी और धुंध देखने को मिल सकती है.

मौसम आज से लेने जा रहा यू-टर्न, मौसम विभाग ने बताया कहां-कहां हो सकती है बर्फबारी
  • उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी हो सकती है
  • अगले 4 दिनों में उत्तर भारत का अधिकतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक घटने का अनुमान है
  • पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली में सुबह कोहरा और धुंध के साथ न्यूनतम तापमान लगभग 10 से 11 डिग्री रहेगा
नई दिल्‍ली:

Weather Update: पहाड़ों पर मौसम आज फिर करवट ले सकता है. इसका असर उत्‍तर प्रदेश और दिल्‍ली तक भी देखने को मिल सकता है. उत्‍तर भारत में आज से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है. इसका असर जम्‍मू-कश्‍मीर, हिमाचल और उत्‍तराखंड में देखने को मिल सकता है. इन राज्‍यों में आज गरज के साथ बारिश और बर्फबारी हो सकती है. वहीं, पश्चिमी यूपी और दिल्‍ली में सुबह कोहरा देखने को मिल सकता है. मौसम वैज्ञानिक डॉक्‍टर शशिकांत मिश्रा ने बताया कि उत्‍तर भारत में अधिकतम तापमान अभी सामान्‍य से 2-3 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज किया जा रहा है. लेकिन अगले 4 दिनों में इसके सामान्‍य होने का अनुमान है.      

कश्‍मीर, हिमाचल और उत्‍तराखंड में आज हो सकती है बारिश

मौसम वैज्ञानिक डॉक्‍टर शशिकांत मिश्रा ने बताया कि पश्चिम विक्षोभ ओमान और उसके आसपास के क्षेत्रों में देखा जा रहा है. पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 9 से 11 फरवरी के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, जिनमें जम्‍मू-कश्‍मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्‍तराखंड शामिल हैं, उनमें छिटपुट से अधिक वर्षा और बर्फबारी की संभावना है. देश के अन्‍य क्षेत्रों में अगले 7 दिनों के दौरान कोई खास मौसम में बदलाव देखने को नहीं मिलता नजर आ रहा है.

Latest and Breaking News on NDTV

अगले 24 घंटों में 2 डिग्री बढ़ेगा पारा

उत्‍तर पश्चिम भारत में अगले दो दिनों के दौरान न्‍यूनतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है. इसके बाद अगले दो दिनों में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी और उसके बाद अगले तीन दिनों तक कोई खास बदला होने की संभावना नहीं है. मध्‍य भारत में अगले 24 घंटों के दौरान न्‍यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है और उसके बाद अगले 4 दिनों तक 2 से 4 डिग्री सेल्सियस वृद्धि होगी और उसके बाद अगले 2 दिनों तक कोई महत्‍वपूर्ण परिवर्तन होने की संभावना नहीं है. 

अगले 2 दिनों में इन राज्‍यों में दिखेगा घना कोहरा

उत्‍तर भारत में अभी न्‍यूनतम तापमान की बात करें, तो यह सामान्‍य से 2 से 3 डिग्री अधिक बना हुआ है. लेकिन अगले 3 दिनों में यह सामान्‍य होने का अनुमान है. 9 और 10 फरवरी को सुबह के समय उत्‍तर प्रदेश के कुछ इलाकों, बिहार और उत्‍तराखंड में घना कोहरा देखने को मिल सकता है. लेकिन दोपहर होते-होते यह छट जाएगा. इस दौरान शीतलहर चलने का भी कोई अनुमान नहीं है. ऐसे में उत्‍तर भारत में मौसम 2 से 3 दिनों के भीतर सामान्‍य होने का अनुमान है.

Latest and Breaking News on NDTV

दिल्‍ली में आज कैसा है मौसम का मिजाज?

दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में आज हल्‍की धुंध नजर आ सकती है. मौसम विभाग का अनुमान है है कि यहां न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा. हालांकि, मौसम साफ रहने का अनुमान है. विशेषज्ञों का कहना है कि हवा की रफ्तार कम रहने और नमी बढ़ने से प्रदूषण का स्तर बढ़ सकता है. इससे लोगों को सांस संबंधी दिक्कत हो सकती है. हालांकि, आने वाले दिनों में दिल्‍ली में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी और ठंड का अहसास कम होगा. 

ये भी पढ़ें :- दिल्ली में फरवरी में सर्दी गई या मौसम यू-टर्न लेगा, मौसम विभाग क्या बता रहा है

Latest and Breaking News on NDTV

क्‍या यूपी में दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर?

पश्चिमी विक्षोभ का कोई खास असर उत्तर प्रदेश में देखने को नहीं मिलेगा. यहां मौसम सामान्‍य रहने का अनुमान है. पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्‍की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है. यहां कुछ इलाकों में धुंध भी दिखाई दे सकती है. राज्य में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. वहीं 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. बिहार में अगले तीन दिन तक घना कोहरा छाने का अनुमान है. 

ये भी पढ़ें :- दिन में गर्मी और रात में ठंड... दिल्‍ली एनसीआर में मौसम का खेला, कब होगी सर्दी की विदाई?

लेखक के बारे में
img
तिलकराज
Deputy News Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi NCR Weather, Western Disturbance, Fog Alert, Delhi Rain
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com