परीक्षण के तौर पर यह विमान पहली उड़ान 2016 में भरेगा
शंघाई:
चीन ने देश में ही विकसित अपना पहला बड़ा विमान पेश कर बोइंग और एयरबस जैसी वैश्विक विमानन कंपनियों के प्रभुत्व को चुनौती देने का सपना पूरा कर लिया। शंघाई में एक उद्घाटन समारोह में कामर्शियल एयरक्राफ्ट कॉर्प ऑफ चाइना (कोमैक) के चेयरमैन झुआंगलोंग ने कहा, प्रथम सी919 विमान चीन के प्रथम देशज विमान के विकास में एक महत्वपूर्ण कीर्तिमान है।
158 सीटों वाला सी919 विमान 4,075 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है और परीक्षण के तौर पर यह विमान पहली उड़ान 2016 में भरेगा। उन्होंने कहा कि यह विमान तय समय सीमा से चूक जाएगा। विमान का परीक्षण इसी साल किया जाना था।
चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट में कहा गया है कि इस विमान को वाणिज्यिक उड़ान की अनुमति मिलने पर यह एयरबस 320 और बोइंग की नई पीढ़ी के विमान 737 से प्रतिस्पर्धा करेगा। चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने चीन के विमानन विशेषज्ञों को उनके समर्पण के लिए बधाई देते हुए उन्हें पहली उड़ान के लिए सावधानीपूर्वक तैयारी करने को कहा।
अगले साल प्रथम परीक्षण उड़ान के बाद इसे अन्य परीक्षण उड़ानों के लिए कम से कम और तीन साल लगेंगे जिसके बाद ही यह दुनियाभर में वाणिज्यिक उड़ानें भर सकेगा। सी919 को ऐसे समय में पेश किया गया है जब चीन एयरबस से 130 विमान खरीदने के लिए 29 अक्टूबर को 17 अरब डॉलर का एक अनुबंध कर चुका है।
चीन दुनिया का सबसे बड़ा विमानन बाजार है और देश में 21 बड़े हवाई अड्डे हैं। बोइंग के अनुमानों के मुताबिक, चीन द्वारा 2034 तक अपने वाणिज्यिक विमानों के बेड़े में 950 अरब डॉलर मूल्य के 6,330 नए विमानों को शामिल करने की संभावना है।

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
चीन, विमान, बोइंग, एयरबस, China, Plane, Boeing, Airbus