विज्ञापन
This Article is From Mar 27, 2011

जापान से चीन पहुंचा रेडिएशन

बीजिंग: जापान के फुकुशिमा परमाणु संयंत्र से फैल रहा रेडियोधर्मी विकिरण अब उत्तर पूर्वी चीन तक पहुंच गया है। स्थानीय समाचार पत्र 'चाइना डेली' के मुताबिक चीन की राष्ट्रीय परमाणु आपात समन्वय समिति ने शनिवार को इस बात की पुष्टि की कि हेलोंगझियांग प्रांत के वातावरण में रेडियोधर्मी आयोडीन 131 पाया गया है। वरिष्ठ विकिरण नियंत्रण अधिकारी शू लिजुआन ने कहा कि डोंगनिंग, राओहे और वूशू कस्बों के नियंत्रण केंद्रों में यह विकिरण दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि विकिरण की मात्रा हालांकि काफी कम है जिसके कारण कोई ऐहतियाती कदम उठाने की जरूरत नहीं है। पर्यावरण संरक्षण मंत्रालय के परमाणु सुरक्षा निदेशक थियान जियासू ने कहा कि जापान में परमाणु संकट के बावजूद चीन परमाणु ऊर्जा के लिए अपने लक्ष्यों पर दृढ़ है। चीन वर्ष 2020 तक 66 परमाणु संयंत्र बनाने की योजना पर काम कर रहा है। जापान में 11 मार्च के रिक्टर पैमाने पर नौ तीव्रता के भूकम्प और सुनामी के कारण फुकुशिमा स्थित परमाणु संयंत्र क्षतिग्रस्त हो गया था जिससे लगातार रेडियोधर्मी पदार्थ वातावरण में फैल रहे हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com