विज्ञापन

VIDEO: फर्राटेदार हिंदी बोल रहे उज्बेकिस्तान के बच्चे, PM मोदी की जमकर तारीफ

पीएम मोदी ने जो वीडियो साझा किया है, उसमें उज्बेकिस्तान के पांच स्कूली बच्चे उनके स्वागत में हिंदी में संदेश दे रहे हैं. इस वीडियो में भारत और उज्बेकिस्तान के सांस्कृतिक रिश्तों की बात हो रही है.

VIDEO: फर्राटेदार हिंदी बोल रहे उज्बेकिस्तान के बच्चे, PM मोदी की जमकर तारीफ
पीएम मोदी के लिए उज्बेकिस्तान के बच्चों का संदेश
एक्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी चार दिवसीय विदेश यात्रा के लिए शनिवार सुबह उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान की यात्रा के लिए रवाना हो चुके हैं. इस बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उज्बेकिस्तान के बच्चे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए हिंदी में संदेश बोल रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस वीडियो को शेयर किया है.

इस वीडियो को शेयर करते हुए पीएम मोदी ने लिखा है, "मैं उज्बेकिस्तान में अपनी यात्रा शुरू करने वाला हूं. वहां के युवा दोस्तों ने उत्साह दिखाकर मुझे काफी खुशी दी है. खूबसूरती से उन्होंने यह वीडियो बनाया है, जिसे देखकर अच्छा लग रहा है. यह वीडियो इसलिए भी खास है क्योंकि इसे हिंदी में बनाया गया है और बहुत ही बेहतरीन ढंग से तैयार किया गया है."

पीएम मोदी ने जो वीडियो साझा किया है, उसमें उज्बेकिस्तान के पांच स्कूली बच्चे उनके स्वागत में हिंदी में संदेश दे रहे हैं. इस वीडियो में भारत और उज्बेकिस्तान के सांस्कृतिक रिश्तों की बात हो रही है. कई सालों से जारी गहरी दोस्ती का जिक्र है और प्रधानमंत्री मोदी की भी तारीफ की जा रही है.

जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव के निमंत्रण पर 29 से 30 अगस्त को दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा के लिए ताशकंद जा रहे हैं. इसके बाद 1 सितंबर को होने वाले एससीओ शिखर सम्मेलन में भी हिस्सा लेने वाले हैं. इसके लिए वह किर्गिस्तान के लिए रवाना होंगे. जानकार मानते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा काफी खास रहने वाला है.

ये भी पढ़ें- मैडिसन स्क्वायर गार्डन कॉम्प्लेक्स में क्या है खास

यह प्रधानमंत्री की उज्बेकिस्तान की चौथी यात्रा रहने वाली है और दोनों नेता व्यापार और निवेश, रक्षा, डिजिटल कनेक्टिविटी, ऊर्जा, शिक्षा और लोगों के बीच संपर्क के क्षेत्रों में आगे की रणनीति पर काम करने वाले हैं. इस दौरे के दौरान ही आगे का पूरा एजेंडा तय किया जाएगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Narendra Modi, Uzbekistan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com