विज्ञापन
This Article is From Jun 26, 2011

शावेज की हालत गंभीर : रिपोर्ट

वेनेजुएला के राष्ट्रपति ह्यूगो शावेज क्यूबा में ऑपरेशन के बाद आराम कर रहे हैं, लेकिन अमेरिकी खुफिया सूत्रों ने कहा है कि उनकी हालत गंभीर है।
मियामी: वेनेजुएला के राष्ट्रपति ह्यूगो शावेज इन दिनों क्यूबा में ऑपरेशन के बाद आराम कर रहे हैं, लेकिन अमेरिकी खुफिया सूत्रों का कहना है कि उनकी हालत गंभीर है। शावेज के प्रशासन का कहना है कि राष्ट्रपति की पेल्विस हड्डी में हुए एक घाव का ऑपरेशन किया गया है और उनकी सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है। उनके भाई ने वेनेजुएला के मीडिया को बताया कि शावेज दो सप्ताह में कराकस लौट सकते हैं। इस बीच, स्पैनिश समाचार पत्र एल न्यूएवो हेराल्ड ने अमेरिकी खुफिया अधिकारियों के हवाले से खबर दी है कि राष्ट्रपति शावेज की हालत गंभीर, लेकिन स्थिर बनी हुई है। इससे पहले शुक्रवार को शावेज ने अपने ट्विटर एकांउट पर ट्वीट किया था, हालांकि इसमें उन्होंने अपनी सेहत के बारे के बारे में कोई जिक्र नहीं किया।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ह्यूगो शावेज, वेनेजुएला, क्यूबा
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com