न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन सबवे स्टेशन पर मंगलवार को हुए हमले में कई लोगों को गोली मार दी है. हमले के सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में से एक में हमले के समय के मंजर को देखा जा सकता है. इस वीडियो में कई लोग मेट्रो कोच में भागते हुए नजर आ रहे हैं और कोच धुएं के गुबार से भरा हुआ है. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि संदिग्ध ने गोली मारने से पहले यात्रियों का ध्यान भटकाने के लिए स्मोक बम का इस्तेमाल किया, जैसा कि इस वीडियो में देखा जा सकता है. RT न्यूज ने ट्वीट किया है कि यात्री, गैस मास्कधारी बंदूकधारी के साथ कोच से बाहर निकल गए.
People escape the carriage with gasmask-wearing gunman in NY subway pic.twitter.com/H0uUB1g6az
— RT (@RT_com) April 12, 2022
करीब एक मिनट के ही अंतराल में पूरा कोच खाली हो जाता है क्योंकि अफरातफरी की स्थिति में लोग यहां से वहां भाग रहे थे. प्लेटफॉर्म पर पहुंचने के बाद कुछ यात्री इसके फर्श पर ही गिर गए. हर कहीं खून नजर आ रहा था. कोच से निकला धुआं जल्द ही पूरे प्लेटफॉर्म पर फैल गया.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सोशल मीडिया पर आए कुछ फोटो में ब्रुकलिन सववे में मेट्रो कोच के फर्श पर खून देखा जा सकता है. कई ट्विटर यूजर्स ने आशंका जताई है कि यह आतंकी हमला हो सकता है. NY1 के अनुसार, संदिग्ध ने कंस्ट्रशन वर्कर की यूनिफॉर्म पहनी हुई थी और गैस मास्क लगा रखा था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं