विज्ञापन

कनाडा के स्कूल में गोलीबारी, 9 लोगों की मौत, 25 घायल, पुलिस ने एक हमलावर को मार गिराया

कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में टम्बलर रिज सेकेंडरी स्कूल में हुई गोलीबारी में कम से कम 9 लोगों की मौत और लगभग 25 लोग घायल हुए हैं

कनाडा के स्कूल में गोलीबारी, 9 लोगों की मौत, 25 घायल, पुलिस ने एक हमलावर को मार गिराया
  • कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के टम्बलर रिज सेकेंडरी स्कूल में गोलीबारी की घटना हुई
  • इस घटना में नौ लोगों की मौत हुई जबकि लगभग पच्चीस लोग घायल होकर अस्पताल में भर्ती हैं
  • पुलिस को दोपहर सवा एक बजे के करीब फायरिंग की सूचना मिली और तुरंत इलाके में अलर्ट जारी किया गया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में एक स्कूल में गोलीबारी की बड़ी घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया है. यह हमला टम्बलर रिज सेकेंडरी स्कूल में हुआ, जहां पुलिस के मुताबिक कई लोगों को निशाना बनाया गया. अब तक की जानकारी के अनुसार 9 लोगों की इस घटना में मौत हो गयी है. जबकि 25 अन्य घायल हैं. स्थानीय समय के अनुसार दोपहर 1:20 बजे के करीब पुलिस को स्कूल में फायरिंग की सूचना मिली और तुरंत इलाके में अलर्ट जारी किया गया. 

आरसीएमपी (कनाडाई पुलिस) ने बताया कि शुरुआती जांच में एक संदिग्ध की मौत की पुष्टि हुई है. पुलिस यह भी पता लगा रही है कि क्या इस घटना में कोई दूसरा व्यक्ति शामिल था या नहीं. प्रशासन के अनुसार मौके से कई पीड़ित मिले, जिनमें से कम से कम नौ लोगों की मौत हो चुकी है.  इसके अलावा लगभग 25 लोग घायल हुए हैं, जिनमें कई को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

एपी (Associated Press) के अनुसार, पुलिस लगातार हालात पर नज़र बनाए हुए है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गयी है और सिर्फ आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील प्रशासन ने की है. 

ये भी पढ़ें -: बांग्लादेश में चुनाव से ठीक पहले मैमनसिंह में हिंदू व्यापारी सुसेन चंद्र सरकार की हत्या, लूट भी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com