विज्ञापन
This Article is From Aug 02, 2016

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में बस और ट्रक में हुई जबरदस्‍त भिड़ंत, 12 लोगों की मौत

Also Read in
पाकिस्तान के सिंध प्रांत में बस और ट्रक में हुई जबरदस्‍त भिड़ंत, 12 लोगों की मौत
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के सिंध प्रांत में मंगलवार को एक यात्री बस और ट्रक में भिड़ंत हो गई, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक घायल हो गए.

'डॉन' की वेबसाइट के मुताबिक, डेरा इस्माइल खान से कराची की ओर जा रही एक तेज रफ्तार बस के एक खड़े हुए ट्रक से भिड़ जाने के कारण दुर्घटना हुई. प्रशासन के मुताबिक, बस में करीब 50 यात्री थे। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है.

पीड़ितों में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं. घायलों में से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
पाकिस्तान, सिंध प्रांत, बस और ट्रक में भिड़ंत, कराची, डेरा इस्माइल खान, Pakistan, Sindh Province, Bus And Truck Collision, Karachi, Dera Ismail Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com