विज्ञापन
This Article is From Jun 20, 2013

पेरु घाटी में बस गिरी, 30 की मौत

पेरु के चेंचामायो प्रांत में बुधवार को एक यात्री बस के 100 मीटर गहरी घाटी में गिर जाने से कम से कम 30 लोगों की जान गई।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लीमा: पेरु के चेंचामायो प्रांत में बुधवार को एक यात्री बस के 100 मीटर गहरी घाटी में गिर जाने से कम से कम 30 लोगों की जान गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, यात्रियों से भरी बस बुधवार तड़के राजधानी लीमा से सेटिपन शहर की ओर जा रही थी। चालक के नियंत्रण खो देने के कारण बस खाई में जा गिरी। बस में कुल 54 लोग सवार थे।

'टनल ऑफ द वर्जिन' कहे जाने वाले स्थान पर यह दुर्घटना घटी।

पेरु नेशनल पुलिस के मुताबिक, बचाव दल 14 लोगों को बचाने में कामयाब रहे जबकि बचे हुए लापता लोगों को ढूंढने के प्रयास जारी हैं।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना स्थल से 18 शव बरामद किए गए जबकि अन्य मृतकों के शव टारमा नदी में बह गए।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
पेरु, पेरु में बस गिरी, पेरु में बस दुर्घटना, Peru, Bus Accident, Bus Accident In Peru
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com