विज्ञापन
This Article is From Jan 25, 2017

गणतंत्र दिवस पर तिरंगे प्रकाश में जगमगाई दुनिया की सबसे ऊंची इमारत 'बुर्ज खलीफा'

गणतंत्र दिवस पर तिरंगे प्रकाश में जगमगाई दुनिया की सबसे ऊंची इमारत 'बुर्ज खलीफा'
बुर्ज खलीफा के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट ने इस बाबत अपने ट्वीट में उक्‍त जानकारी दी.
  • इमारत तिरंगे के रंगों- केसरिया, सफेद और हरे- की रोशनी से रातभर जगमगाएगी.
  • दुबई में स्थित बुर्ज खलीफा 823 मीटर ऊंची है.
  • अबु धाबी के शहजादे गणतंत्र दिवस परेड के मुख्‍य अतिथि हैं.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
दुबई: गणतंत्र दिवस के अवसर पर दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा का अपना ही अंदाज होगा और यह तिरंगे के रंगों- केसरिया, सफेद और हरे- की रोशनी से आज रात जगमगाएगी.

बुर्ज खलीफा के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट ने अंग्रेजी और अरबी भाषा में अपने ट्वीट में बताया, 'आज रात हम बुर्ज खलीफा पर भारत के राष्ट्रीय ध्वज के शानदार एलईडी प्रकाश से भारत का 68वां गणतंत्र दिवस मनाएंगे'.
 
दुबई में स्थित बुर्ज खलीफा 823 मीटर ऊंची है और इसका नामकरण अबु धाबी के शासक एवं संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति खलीफा बिन जायद अल नाहयान पर किया गया है.

उल्लेखनीय हे कि अबु धाबी के शहजादे मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान कल नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड के मुख्य अतिथि हैं. (इनपुट भाषा से भी)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
गणतंत्र दिवस 2017, बुर्ज खलीफा, तिरंगा, दुबई, Republic Day 2017, Burj Khalifa, Indian Flag, Dubai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com