ब्रिटिश संसद (British Parliament) में पोर्न क्लिप देखने वाले सांसद नील पैरिश (Neil Parish) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. रॉयटर्स के मुताबिक, इससे पहले सांसद को प्रधान मंत्री बोरिस जॉनसन (PM boris Johnson) की कंजर्वेटिव पार्टी (Conservative Party) से निलंबित कर दिया गया था, लेकिन शनिवार को सांसद ने हाउस ऑफ कॉमन्स में "पागलपन के क्षण में" अपने फोन पर दो बार पोर्नोग्राफी देखने की बात स्वीकार करने के बाद इस्तीफा दे दिया.
संसद के मानक आयुक्त को रिपोर्ट करने के बाद कंजरवेटिव्स ने शुक्रवार को नील पैरिश को निलंबित कर दिया था. इसके अगले दिन पैरिश ने इस्तीफा दे दिया जबकि उन्होंने पहले कहा था कि वह संसद के सदस्य के रूप में बने रहेंगे, भले ही उनके खिलाफ जांच होती रहे.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
शनिवार को बीबीसी को दिए एक इंटरव्यू में अश्रुपूर्ण पैरिश ने कहा, "अंत में मैंने देखा कि मेरे कारण मेरे परिवार और मेरे निर्वाचन क्षेत्र संघ को जो नुकसान हो रहा है और जो हंगामा चल रहा है, वह आगे नहीं चलना चाहिए."
ब्रिटिश संसद में "पॉर्न देखने पर" बवाल, पैरों के "ग़लत इस्तेमाल" पर भी उठे सवाल
पैरिश, जो एक किसान हैं, ने कहा कि उन्होंने पहली बार एक समान नाम वाली वेबसाइट पर ट्रैक्टर की तलाश करते समय उस पोर्न सामग्री को गलती से देखा था, और फिर दोबारा "इसे थोड़ी देर के लिए देखा था, जो मुझे नहीं करना चाहिए था."
पैरिश ने कहा, "लेकिन मेरा अपराध, सबसे बड़ा अपराध यह है कि उस वीडियो पर मैं दूसरी बार गया और वह जानबूझकर किया गया था. जब कक्ष के किनारे वोट देने के लिए बैठा था." यह पूछे जाने पर कि उनके दिमाग में तब क्या चल रहा था, तो उन्होंने इसे 'पागलपन का क्षण' बताया. पैरिश ने कहा, "मैं जो कर रहा था, उस पर मुझे गर्व नहीं है." उन्होंने कहा कि उन्हें इसका अंदाजा नहीं था कि उनके आस-पास के लोग इसे देखेंगे.
बता दें कि इस हफ्ते की शुरुआत में ब्रिटिश मीडिया ने खबर दी थी कि एक महिला मंत्री ने कहा था कि उन्होंने एक पुरुष सहकर्मी को कॉमन्स चैंबर में अपने बगल में बैठकर अश्लील सामग्री देखते हुए देखा था और उसी सांसद को एक समिति की सुनवाई के दौरान अश्लील वीडियो देखते हुए दोबारा देखा था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं