विज्ञापन

ब्रिटेन ने ईरान की सेना IRGC को आतंकवादी संगठन किया घोषित, क्या-क्या हो जाएगा बैन?

अब ब्रिटेन में IRGC का सदस्य बनना, उसकी किसी भी बैठक में शामिल होना या सार्वजनिक स्थानों पर इस समूह का लोगो लेकर चलना एक गंभीर आपराधिक अपराध माना जाएगा.

ब्रिटेन ने ईरान की सेना IRGC को आतंकवादी संगठन किया घोषित, क्या-क्या हो जाएगा बैन?
AFP

ईरान के 'इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स' (IRGC) पर ब्रिटेन ने कड़ा एक्शन लिया है. IRGC को ब्रिटेन सरकार ने आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया है.  इस फैसले के साथ ही ब्रिटेन में इस समूह पर पूरी तरह से प्रतिबंध लागू हो गया है.

UK की होम सेक्रेटरी शबाना महमूद ने इस फैसले की घोषणा करते हुए कहा कि सरकार नेशनल सिक्योरिटी (स्टेट थ्रेट्स) एक्ट के तहत नई शक्तियों का इस्तेमाल उन संगठनों को टारगेट करने के लिए करेगी जिन पर विदेशी देशों की तरफ से दुश्मनी वाली गतिविधियां करने का आरोप है. 

नियम तोड़ने पर दर्ज होगा क्रिमिनल केस 

इस नए फैसले के तहत अब ब्रिटेन में इस संगठन से जुड़े किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. अब IRGC का सदस्य बनना, उसकी किसी भी बैठक में शामिल होना या सार्वजनिक स्थानों पर इस समूह का लोगो लेकर चलना एक गंभीर आपराधिक अपराध माना जाएगा. 

इससे पहले अमेरिका ने साल 2019 में इस संगठन को आतंकवादी संगठन घोषित किया था. 

IRGC के साथ-साथ, ब्रितानी सरकार ने इस्लामिक मूवमेंट ऑफ कम्पैनियंस ऑफ द राइट (IMCR) को भी आतंकी संगठन घोषित किया गया है. यह ईरान से जुड़ा एक ग्रुप है जिस पर ब्रिटेन में यहूदी और इजयाली कम्युनिटी और फारसी भाषा के मीडिया आउटलेट्स को टारगेट करके कई हमले करने का आरोप है. अधिकारियों ने कहा कि इस ग्रुप ने सात हमलों की जिम्मेदारी ली है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IRGC, Britain
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com