विज्ञापन
This Article is From Jul 15, 2019

सगाई होते ही दुल्हन ने दहेज में मांगी ऐसी चीज़, बाराती हैरान लेकिन दूल्हे ने ऐसे पूरी की उसकी Wish

भारत से उलट मलेशिया और थाईलैंड में लड़की वाले नहीं बल्कि लड़के वाले दहेज देते हैं, तभी शादी कराई जाती है. इसके अलावा भी एशिया के कुछ ऐसे देश हैं जहां लड़के वाले दहेज देते हैं.

सगाई होते ही दुल्हन ने दहेज में मांगी ऐसी चीज़, बाराती हैरान लेकिन दूल्हे ने ऐसे पूरी की उसकी Wish
दुल्हन ने मांगा दूल्हे से दहेज...
  • दुल्हन ने दूल्हे से मांगा दहेज
  • ट्विटर पर शेयर की तस्वीरें
  • यहां लड़के वाले देते हैं दहेज
मलेशिया:

बात जब दहेज की हो तो दिमाग में गाड़ी, कैश और गोल्ड जैसी चीज़ें आने लगती हैं, लेकिन मलेशिया की एक दुल्हन ने दहेज के लिए कुछ अलग सोचा. दरअसल, दुल्हन ने दहेज में कुछ और नहीं बल्कि KFC (Kentucky Fried Chicken) की मांग की. जी हां, दुल्हन को चिकन बेहद पंसद था.

मलाया मेल के मुताबिक कि आयु (दुल्हन) ने दूल्हे से कहा कि उसे चिकन खाना है और उसकी ये मांग पूरी भी हुई. सगाई के बाद दूल्हा अपना दुल्हन के लिए चिकन लेकर आया.

मसूरी से बेहतर जगह है धनोल्टी, Photos और Video में खुद ही देखें इस हिल स्टेशन की खूबसूरती

आयु ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपनी शादी के इस मूमेंट की तस्वीर शेयर भी कि जिसे अभी तक 11 हज़ार से ज्यादा रीट्विट मिल चुके हैं. 


आयु ने बताया कि पहले उसके मंगेतर को मालूम नहीं था कि उसे दहेज में क्या भेजा जाए. 'मुझे चिकन बहुत पसंद है इसिलए मैंने सोचा कि क्यों ना अपने मंगेतर से KFC का चिकन ही मंगाया जाए. तो मैंने अपने मंगेतर से बोला और उसने मेरे लिए चिकन मंगवा भी दिया.'

जो करेगा इस लड़की से शादी उसको मिलेंगे 2 करोड़ रुपये, पिता ढूंढ रहे हैं ऐसा दूल्हा

आयु ने आगे बताया कि चिकन की बात सुन पहले वो बहुत घबरा गया कि शादी के बीच कौन इसे लेने जाएगा. फिर मैंने उससे कहा कि अगर चिकन मंगवाने में दिक्कत हो तो वो कुछ और गिफ्ट कर दे.

लड़की ने आगे लिखा, 'लेकिन दुख कि बात ये रही कि शादी होने तक वो चिकन ठंडा हो चुका था और हम सब जानते हैं कि चिकन गर्म ही अच्छा लगता है.'

आपको बता दें, भारत से उलट मलेशिया और थाईलैंड में लड़की वाले नहीं बल्कि लड़के वाले दहेज देते हैं, तभी शादी कराई जाती है. इसके अलावा भी एशिया के कुछ ऐसे देश हैं जहां लड़के वाले दहेज देते हैं.

VIDEO: दहेज प्रताड़ना पर सुप्रीम कोर्ट का नया आदेश

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dowry, Dowry Demand, KFC Chicken, KFC, Dowry In Malaysia
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com