ब्राजील के टेरेसोपोलिस शहर में जानमाल का सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। पर्यावरण मंत्री के मुताबिक मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।
रियो डि जिनेरो:
ब्राजील के दक्षिण पूर्व इलाके में अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण कम से कम 230 लोगों की मौत हो चुकी है। ब्राजील के रियो डि जिनेरो से करीब 100 किलोमीटर दूर टेरेसोपोलिस शहर में जानमाल का सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। यहां लगभग 100 लोगों की मौत हुई है। एक दूसरा शहर नोवा फिर्बुगो शहर देश के दूसरे हिस्सों से कट गया है। देश के पर्यावरण मंत्री के मुताबिक मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।
लेखक के बारे में
From NDTV India
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
. ब्राजील, बाढ़, मौत, हादसा